RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियन्ता का बिदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)01 जुलाई। कल 30 जून को ग्रामीण कार्य विभाग,कार्य अंचल आरा के अधीक्षण अभियंता ई राम कुमार पोद्दार के सेवानृवित के अवसर पर एक बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन ग्रामीण कार्य विभाग ,कार्य प्रमंडल आरा के प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता,जगदीशपुर ई प्रमोद कुमार तथा संचालन ग्रामीण कार्य विभाग,पटना के राजाध्यक्ष लवकुश सिंह ने की।इस अवसर पर सेवानृवित अधियक्षण अभियंता ई राम कुमार पोद्दार को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभियंता,कर्मचारी,संवेदक सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को कुशल प्रशासक,कार्य के प्रति काफी ईमानदार,समर्पित निष्ठावान व्यक्ति बताया।वक्ताओं ने कहा की जैसी भी परिस्थिति रही हो इन्होंने कार्यों की गुणवक्ता से कभी समझौता नहीं किया।इनके कार्यकाल में भोजपुर तथा बक्सर में अनेकों सड़कों ,पूल पुलिया का निर्माण बेहतर गुणवक्ता के साथ कराया गया है। अभियंताओं तथा इनके मातहत कार्य करने वाले कार्यालय कर्मियों ने कहा की अधीक्षण अभियंता उनके हर सुख दुख में शामिल होने वाले व्यक्तित्व के है तथा इनके स्तर से आरा अंचल के कर्मियों का हर समस्या का समाधान तुरंत कर दिया जाता था उन्होंने कहा की ऐसे पदाधिकरी का सेवानृवित होना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति के समान है।ऐसे पदाधिकारी की कमी हमेशा महसूस होगी। वक्ताओं ने उनके सुखी जीवन और दीर्घायु होने की कामना की।
अपने संबोधन में अधीक्षण अभियंता ई राम कुमार पोद्दार ने उदगार में कहा की उन्होंने अपने सेवाकाल में अपने प्रशासनिक कर्तव्यों ,दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है और कार्यों की गुणवक्ता में कभी समझौता नहीं किया।उन्होंने कहा की यहां के पदाधिकारियों और कर्मियों का निरंतर सहयोग मिलता रहा है। यहां के लोग काफी मिलनसार प्रवृति के है।उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों,संवेदकों के प्रति दिल से आभार प्रकट किया और उनके सुखी भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ई नीरज कुमार, ई नंद गोपाल,लक्ष्मी नारायण ठाकुर,नागेंद्र कुमार सिंह,अमन कश्यप , माही सिंह, ई विजय कुमार पांडेय, ई शिव कुमार,उमेश कुमार सुमन (गोपगुट),अनामिका,सुमन कुमार सिंह,अखिलेश्वर प्रसाद उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

बिहार: मुख्य सचिव ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित हैं डॉ. मोहन यादव : आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज

rktvnews

सारण:भारत स्काउट और गाइड ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर महादलित टोलों में चलाया जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने किला मैदान में रावणवध कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment