RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 मई।समाहरणालय सभागार में अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच तथा क्षेत्रवार कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जहां भी मोबाइल मेडिकल यूनिट जाएगी, वहां संबंधित सहिया की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सहिया के माध्यम से आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया जाए, ताकि ग्रामीणों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्कूलों के आसपास मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे बच्चों एवं किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा की जा रही सभी जांचों की प्रविष्टि HMIS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही जिस क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट जा रही हो, वहां की गर्भवती महिलाओं के एएनसी ड्यू डेट की सूची संबंधित टीम को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर एएनसी जांच सुनिश्चित करते हुए उसे HMIS में भी अपडेट किया जा सके। इस संबंध में सभी एमओआईसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने सिविल सर्जन कार्यालय में मोबाइल मेडिकल यूनिट की लाइव ट्रैकिंग व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि यह जानकारी उपलब्ध रहे कि वर्तमान समय में यूनिट किस क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट का उपयोग त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त रवि आनंद की सक्रिय पहल से “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” बना जन-हित का प्रभावी अभियान, जमीनी स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित।

rktvnews

पटना:प्रत्येक व्यक्ति पुस्तक से जुड़े, यही सच्ची संगिनी और मार्ग-दर्शिका : पूर्व राज्यपाल

rktvnews

मुजफ्फरपुर:डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा, स्वच्छता का सुदृढ़ प्रबंधन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।

rktvnews

दुमका:मुख्य सचिव ने लिया वीआर हेडसेट का अनुभव, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर कदम।

rktvnews

अखिल भारतीय किसान महासभा का भोजपुर जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न!12 अक्टूबर को पीरो में होगा अखिल भारतीय किसान महासभा का पांचवां भोजपुर जिला सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर:नवप्रवेशित विद्यार्थी अनुशासित रहते हुए प्रतिदिन कक्षा में उपस्थित रहे : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment