RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन में प्रतिनियुक्ति सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी कोषांग के पदाधिकारी संग समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 अप्रैल। आज जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एआरओ बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन 2024 में प्रतिनियुक्ति सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं उनके वरीय पदाधिकारी की उपस्थित में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में एआरओ बड़हरा के अतिरिक्त आरा सदर, कोईलवर एवं बड़हरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ अंचल अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस बैठक का आयोजन नामांकन के पूर्व सभी निर्वाचन कार्यो के दायित्वों का निष्पक्ष और ससमय निष्पादन करने हेतु किया गया था।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक एआरओ क्षेत्र में जाकर बैठक किए जाने के निर्णय के उपरांत बड़हरा के एआरओ क्षेत्र के अंतर्गत जिला मुख्यालय में आयोजित की गई यह बैठक दूसरी है। इस बैठक में कई आवश्यक निर्देश जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया जो निम्न प्रकार से है……
• सेक्टर पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि 1 जून 2024 तक चुनाव कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से सेक्टर पदाधिकारी जिम्मेवार है। अतः वह अपने एरिया को समझे अपने एरिया का भ्रमण करें। उसके शॉर्टकट रास्तों को खोजें कम्युनिकेशन पर ध्यान दें ।वहां के लोगों से मिले-जुले और वहां की स्थिति का आकलन करें। क्योंकि रिजर्व ईवीएम सेक्टर के पास रहता है इसलिए एक बूथ से दूसरे बूथ तक पहुंचने में सबसे कम समय लगाया जाए तथा उन रास्तों की खोज की जाए। जिससे कम समय में वहां पहुंच जाए। साथ ही बूथ का भौतिक सत्यापन समय रहते सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी द्वारा कर लिया जाए ।
• सभी बूथों पर AMF के अन्तर्गत शौचालय, शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था, बैठने हेतु फर्नीचर , कुर्सी टेबल की उपलब्धता हो ।
• यदि कहीं फर्नीचर सुविधा उपलब्ध नहीं है तो किसी दूसरे स्कूल से उसे टैग करके फर्नीचर की व्यवस्था कर ली जाए ।
• दिव्यांग हेतु रैंप बनाया जाए।
• निर्वाचन से पूर्व सभी बूथों पर शेड की व्यवस्था समय रहते कर लिया जाए ।
जिला पदाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनका दायित्व और कर्तव्य समझाया तथा सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को भी उनके दायित्वों के निर्वहन से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई ।
AMF की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु शिक्षा पदाधिकारी को बैठक करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
• वेनरेबल मैपिंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी सेक्टर पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में प्रतिदिन जाने का निर्देश दिया गया है । वेंरेबल मैपिंग टोला वाइज बनाने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी का मानना है कि कमजोर वर्ग के वैसे मतदाता जो वेनरेबले है। जिनको वोट देने से कोई रोकना है । ऐसे भेदता के कारक की खोज की जाए तथा उसके विरुद्ध 107 की कार्रवाई तथा भेदता के कारक यदि गंभीर है तो उन पर सीसीए तथा गुंडा पंजी में उनका नाम दर्ज कराया जाए। सभी थाने में सेक्टर मैजिस्ट्रेट को अटेंडेंस बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए रजिस्टर खोलने को कहा गया है। क्षेत्र में घूमने के बाद वह थाने में अपना रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
• वोट देने से अगर कोई कारक रोकता है तो इसकी जानकारी संबंधित वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।
वेनरेबल फैमिली /वेनरेबल
टोला का नाम बताने का निर्देश दिया गया ।
• अगर कोई व्यक्ति वेनरेबल चिन्हित कर लिया जाता है तो उसमें 107 की कार्रवाई जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया।
• सेक्टर पदाधिकारी को डिस्पैच सेंटर से सभी निर्वाचन अधिकारी और कर्मचारी को लेकर बूथ तक छोड़ना है। • उन्हें मॉक पोल करवाना है। VVPAT से निकलने वाली पर्ची गिनवाकर कर इसकी रिपोर्ट करनी है ।
• वीटीआर परसेंटेज समय-समय पर कंट्रोल रूम को देना है तथा दिनभर आवंटित बूथ पर भ्रमण करना है ।यदि कोई समस्या होती है तो जोनल मजिस्ट्रेट ,बीडीओ या कंट्रोल रूम को तुरंत खबर करना है। यदि कहीं बहुत अधिक भीड़ हो और कार्य धीरे-धीरे संपादित हो रहे हैं तो वहां अतिरिक्त व्यक्ति की व्यवस्था कार्य में तेजी लाने हेतु की जाएगी ।
• इसके अतिरिक्त ईवीएम सी और डी को सेक्टर पदाधिकारी द्वारा वेयर हाउस में जमा किया जाएगा।
चलंत बूथों में टेंट लगाए जाएंगे।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव बढ़िया तभी होगा जब उसकी तैयारी बढ़िया होगी ।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी सेक्टर पदाधिकारी से बूथ के क्रमानुसार बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित अगर कोई समस्या तात्कालिक रूप से बनी हुई है तो उसके बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
ऐसा पाया गया कि लगभग प्रत्येक बूथों पर कहीं ना कहीं बिजली, पानी, बरामदा, रैंप की कमी है।
• जिला पदाधिकारी द्वारा इन सभी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा पीएचईडी के जेईई को जहां-जहां चापाकल खराब है ।उसे बनाने का निर्देश दिया गया।
सेक्टर मैजिस्ट्रेट को हर दिन थाना विजिट करने का निर्देश तथा सीसीए लगाने के लिए भी कहा गया है ।
• निर्वाचन के दिन खाने की व्यवस्था रसोईया के माध्यम से किया जा रहा है।
• एक स्थान पर जहां चार एवं पांच बूथ वाले स्थान है । वहां पर पंडाल लगाना आवश्यक है । पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन जहां शौचालय नहीं है । वहां शौचालय बनाने का निर्देश दिया गया। वैसे सभी पंचायत भवन जिसमें बूथ बनाए गए हैं । वहां पर बिजली का कनेक्शन देते हुए मीटर लगाया जाए । सभी पंचायत भवन के सामने टेंट लगवाया जाए । सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि सभी टेंट लगाने वाले अभिकर्ता की प्रखंड बार चयन कर ले । साथ ही अभिकर्ता को सेक्टर मैजिस्ट्रेट से टैग कर ले एवं समय रहते कार्य को संपादित करें । जहां पर मतदान के दिन पूर्व में कोई घटना /मारपीट या हत्या जैसे मामले दर्ज हुए हो । वहां सीसीए के अंतर्गत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है
• वैसे बूथ जिनका सड़क से कनेक्शन नहीं है । आने-जाने में वाहन का प्रयोग नहीं हो सकता है। उसे क्रिटिकल माना जा रहा है और वहां पर पैरामिलिट्री फोर्सेस रखे जाएंगे। किसी भी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को किसी एक समुदाय या कास्ट विशेष के तरफ झुकाव नहीं रखता है तथा निष्पक्ष होकर की अपना कार्य संपादित करना है।
• स्वीप कैंपेन चलाने पर भी जोर दिया गया है । इसके लिए डीपीओ आईसीडीएस एवं डीपीएम जीविका के साथ अलग से बैठक करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बूथ वाइज आपराधिक गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। उनका मानना है कि अभी तक मात्र 5000 लीटर शराब की बरामदगी हो पाई है। आर्म्स एक्ट के तहत अभी तक मात्र 191 आर्म्स डिपॉजिट हो पाए हैं ।जबकि ₹530 लाइसेंस इस क्षेत्र में है। और 320 का वेरिफिकेशन हो चुका है। भेद मतदाता टोला मात्र 76 है तथा जिसमें भेद मतदाता मात्र 276 हैं। उनका मानना है कि 5 वर्ष में जो भी अपराधिक घटनाएं हुई है उसमे कितने लोग इंवॉल्व रहे हैं और वह वर्तमान में क्या कर रहे हैं । इसकी जानकारी भी पुलिस पदाधिकारी इकट्ठा करें। जो कहीं न कहीं चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं । पुलिस अधीक्षक महोदय ने वनरेबल टोला में 107 की कार्रवाई को बढ़ाने जाने पर उन्होंने जोड़ दिया और आर्म्स संबंधित थाने में जमा करने पर भी उन्होंने जोर दिया है ।
वाहन तीनों प्रखंड में अवेलेबल है इसकी सूची को अंचल अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
• CAPF की 36 कंपनियां के आवासन की व्यवस्था की जानी है। जिसके तहत 13 आवासन का निर्माण किया जा रहा है। इनके अवसान की व्यवस्था शहर की नजदीक करने को प्राथमिकता दी जा रही है तथा इसमें अस्थाई शौचालय की भी व्यवस्था की जा रही है। उपलब्ध आवासन में हमारे जिला पुलिस के ठहरने की व्यवस्था होगी तथा बीएमपी की व्यवस्था भी होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट को बीएलओ के साथ एक बैठक का आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है । जो 12 डी के प्रपत्र सभी संबंधितों तक पहुंचाएंगे जो चलने में असमर्थ लोग घर से ही 12 डी का उपयोग कर पाएंगे । 9 स्थान पर सभास्थल बनाया जा रहा है । जहां पर हेलीपैड भी बनाए जाएंगे।
आरा सदर का नियंत्रण कक्ष अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में बनाया जाएगा।
डीपीओ आईसीडीएस तथा जीविका को स्वीप कोषांग के अंतर्गत जिले के सभी 45% से कम के बूथ पर मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया है । सीडीपीओ LEO के माध्यम से तथा डीपीएम जीविका जीविका दीदी के माध्यम से स्वीप कोषांग के अंतर्गत मतदाता जागरूकता का काम करेंगे । इस कार्य में जन वितरण प्रणाली के डीलरों को भी लगाया जाएगा।
सभी सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस प्राधिकारी को मेडिकल किट रखने का निर्देश दिया गया है । साथ ही कॉन्फिडेंस बिल्डिंग के तहत वुलनरेबल टोला में 20 मई के बाद फ्लैग मार्च करने का भी निर्देश दिया गया और इसके लिए उन्हे अपनी एक समय सारणी बना लेने को कहा गया है।
जिला पदाधिकारी ने माना की एमसीसी के केस कम हो रहे हैं। जिला पदाधिकारी ने इसके बढ़ाने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

Related posts

भोजपुर:महिला संवाद कार्यक्रम के तहत नारायणपुर में भूमि भी ओ की बैठक।

rktvnews

रायपुर : पहाड़ी कोरवाओं को मिला रोजगार तो समाज के बच्चे पहुँचने लगे शिक्षा के द्वार।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने उद्योग विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव का शुभारम्भ किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:एडीएम डॉ. सापेला होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित!निर्वाचन सम्बन्धी कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से किए जाने के फलस्वरूप मतदाता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: आरा में भक्तिपूर्वक मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव।

rktvnews

दुमका:कठलिया आजीविका महिला संकुल संगठन में वार्षिक कार्य योजना पर चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment