RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:विशेष अभियान के तहत Unmapped मतदाताओं के सत्यापन एवं मैपिंग में तेजी।

SIR-2026 के अंतर्गत जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा व्यापक पुनरीक्षण अभियान।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )23 मई।भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के तहत जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में Unmapped मतदाताओं के सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार उप निर्वाचन पदाधिकारी,रंथू महतों, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, श्रीकांत यशवंत विस्पुते समेत सभी संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) द्वारा क्षेत्रवार Unmapped मतदाता सूची के प्रकाशन, सत्यापन एवं विशेष पुनरीक्षण कार्यों का गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान मतदान केंद्रवार मतदाताओं की जानकारी का मिलान करते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए तथा सभी मतदाताओं का सही मतदान केंद्र एवं क्षेत्र से समुचित मैपिंग हो सके। विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं संबंधित निर्वाचन कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर सत्यापन कार्य को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करें। साथ ही, ऐसे मतदाताओं की पहचान पर विशेष बल दिया जा रहा है जिनकी प्रविष्टियां तकनीकी अथवा अन्य कारणों से अब तक मैप नहीं हो सकी हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में सही तरीके से शामिल करना तथा मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सत्यापन कार्य समयबद्ध, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि, नाम संशोधन, स्थानांतरण अथवा नए नाम जोड़ने के संबंध में संबंधित BLO अथवा निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सहयोग करें। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र मतदाता को उसके मताधिकार का पूर्ण अवसर प्राप्त हो सके।

Related posts

लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर नामांकन,डिस्पैच एवं अन्य अवसरों पर विधि व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गोबरधन के लिए एकीकृत पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया

rktvnews

देवघर:महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं पर प्रस्तावित कार्यशाला के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के मैसुरू जिले में सुत्तूर यात्रा महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

राजस्थान:सहकारिता मंत्री ने गोपाल क्रेडिट कार्ड एवं शिक्षा ऋण योजनाओं के चेक किए वितरित।

rktvnews

भारतीय नौसेना के पोत वाई – 3024 (विन्‍ध्‍यागिरी) का 17 अगस्त 2023 को शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment