RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा के अगिआंव और संदेश विधानसभा के नौ मंडल अध्यक्षो की घोषणा।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)24 दिसंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में संगठन महापर्व कार्यक्रम के तहत मंगलवार को संदेश विधानसभा के चार मंडल और अगिआंव विधानसभा के पाँच मंडलो मे नए मंडल अध्यक्षो का घोषणा जिला चुनाव सह प्रभारी संतोष चंद्रवंशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सूर्यकांत पांडेय ने किया।
जिला चुनाव प्रभारी रूपनारायण मेहता के अनुशंसा से जिला सह चुनाव प्रभारी संतोष चंद्रवंशी ने संदेश विधानसभा के संदेश दक्षिणी मंडल मे लवकुश पंडित, गजराजगंज में विरेन्द्र कुमार, कोईलवर नगर में संजीत रजक,कोईलवर दक्षिणी मे सविता देवी,अगिआंव विधानसभा के अगिआंव मंडल में कुंदन कुशवाहा, ननऊर से रविन्द्र कुमार सिंह,गड़हनी नगर में चंदन कुमार सोनी,चरपोखरी पश्चिमी से विकास सिंह विक्की,चरपोखरी पूर्वी मंडल से धनेश राय को मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।उपरोक्त नौ मंडलो मे छह नए चेहरे को मःडल अध्यक्ष बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि कुल चालीस मंडल में सैतीस मंडल अध्यक्षो का घोषणा हो गया,बाकी तीन मंडलो के अध्यक्षो का घोषणा भी शीघ्र कर दिया जाएगा। संगठन के मजबूती के लिए मंडल का गठन अनिवार्य है।
कार्यक्रम मे ज्योति कुशवाहा, अमरेन्द्र शक्रवार,संजय कुमार सिंह,निशांत सिंह सेंगर सहित पदाधिकारी थे।

Related posts

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाया गया छापेमारी अभियान!एक ट्रैक्टर स्टोन चिप्स लदा हुआ व तीन ट्रैक्टर बालू लदा हुआ किया गया जब्त।

rktvnews

& पिक्चर्स पर ‘चुप’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ जबर्दस्त रोमांच और सनी देओल की एक्शन-पैक्ड परफॉर्मेंस के लिए हो जाइए तैयार!

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने लद्दाख की जांस्कर नदी के लिए चादर ट्रेक अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने सटीकता, उत्‍साह और पेशेवर उत्कृष्टता के 30 वर्ष पूरे होने का समारोह मनाया।

rktvnews

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि स्टार्टअप्स के पोषण और प्रगति की निगरानी करने के लिए जल्दी से एक तंत्र विकसित करने की मांग की जा रही है

rktvnews

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment