RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अग्रसेन भवन में एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 10 जुलाई । शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से सोमवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के महाराजा अग्रसैन भवन में उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजन हुआ। इस मौके पर सुबह 8 बजे जिला कलेक्ट्रेट से प्रभात फेरी के साथ शिविर की शुरुआत हुई। प्रभात फेरी को भुपेन्द्र चौधरी, जिला संयोजक श्रवण तंवर, सहसंयोजक तरूण विजय, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, उपखण्ड संयोजक मनोज सैनी, गुरदीप चहल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, जिला परिषद डायरेक्टर मनीष मक्कासर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में स्काउट गाइड, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारी, छात्र और प्रशिक्षण शामिल होने वाले प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे। प्रभात निकालकर शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया । प्रभात फेरी जिला कलेक्ट्रट से शुरू होकर महाराजा अग्रसैन भवन पहुंची।
अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम का महात्मा गांधी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ हुआ। जिला संयोजक श्रवण तंवर ने कहा कि शांति और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर सामाजिक सौहार्द, शांत प्रिय बनने की सीख गांधी दर्शन में मिलती है। जिला सहसंयोजक श्री तरूण विजय ने कहा कि युवा पीढ़ी को गांधी दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने ने कहा कि गांधीजी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करते थे, उन्होंने अंतिम छोर तक के व्यक्ति को सशक्त बनाने का रास्ता दिखाया। सदस्य भुपेन्द्र चौधरी ने गांधी दर्शन को आत्मसात करने की बात बताई। महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी गई गांधीजी ने जीवन में अहिंसा के रास्ते को अपनाते हुए जीवन यापन करने की प्रेरणा दी। इसी के साथ गांधीजी के प्रसंगों को सुनाते हुए एक दिन के प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम किया गया।
ब्लॉक स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में सीडब्ल्यूसी चौयरमेन जितेन्द्र गोयल ने कहा हमारे राज्य के गांधीवादी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गरीब को गणेश मानते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचा गांधी के विचारों को धरातल उतारने का काम किया है। आज देश की गंगा जमुना तहजीब अंतिम सांसे ले रही है उसे जीवित रखने के लिए गांधी के विचारों सत्य ,अहिंसा,आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिये आमजन में आत्मसात करने के लिए शांति अहिंसा विभाग के माध्यम से कार्यक्रमों के द्वारा आमजन तक पहुंचा रहे है जिसकी आज देश को अखंड रखने के लिए महती आवश्यकता बताया। उनके प्रश्नों को जीवन में उतारने व उनकी प्रेरणा के अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को बताया गया।
इस मौके पर अजय वर्मा, यादवेंद्र शर्मा, अश्वनी पारीक, दीपांशु सैनी, रामनिवास वर्मा , मामराज परिहार, विजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सोनी, रामेश्वर चांवरिया व अन्य शहरवासी मौजूद थे।

Related posts

बागपत:जनपद को वर्ष 2024-25को मिला 1420100 पौध रोपण करने का लक्ष्य।

rktvnews

भोजपुर:सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे जिला प्रशासन-सासंद सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर डीएम को मिलेगा BEST DISTRICT ELECTION OFFICER का अवॉर्ड।

rktvnews

भोजपुर:एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी बना चैंपियन।

rktvnews

15 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन!मुख्य अतिथि के रूप में जीप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने की शिरकत।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने भारतीय रक्षा लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment