RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में चला वृहद “विशेष सफाई अभियान”

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर अहले सुबह से शुरू हुआ अभियान।

देवघर को स्वच्छ रखने के संकल्प को सभी ने दोहराया।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 मई।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा मंगलवार को अहले सुबह 05:30 बजे से एक वृहद “विशेष सफाई अभियान” का आयोजन किया गया। इस महा-अभियान का मुख्य उद्देश्य बाबा मंदिर और देवघर के प्रमुख सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर तथा पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाना है। इस अभियान के तहत बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर के अलावा उसके आसपास के क्षेत्रों, शिवगंगा एवं मानसिंघी तालाब, नेहरू पार्क तथा जलसार व उसके समीपवर्ती इलाकों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई।

अधिकारियों और कर्मियों ने किया सामूहिक श्रमदान

इस पुनीत कार्य में जिले के वरीय अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू थामकर और कचरा उठाकर श्रमदान किया। सफाई अभियान में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सहित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जिला स्तर के कई अधिकारी व कर्मी शामिल हुए।

जनभागीदारी ने अभियान को बनाया सफल

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के अपील पर देवघर के स्थानीय नागरिकों, तीर्थ पुरोहितों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने मिलकर इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उपस्थित जनसमुदाय और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने देवघर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने के संकल्प को दोहराया और इसे अपने दैनिक जीवन में उतारने की शपथ ली।

उपायुक्त ने देवघर में विशेष सफाई अभियान की सफलता पर जताया आभार, स्वयंसेवी संस्थाओं के श्रमदान को बताया अनुकरणीय

मंदिर प्रशासन द्वारा आयोजित विशेष सफाई अभियान सौहार्दपूर्ण और सफल रहा। अभियान की समाप्ति पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने इस वृहद कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।
उपायुक्त ने अभियान की सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा, “इस विशेष सफाई अभियान में आप सभी की भूमिका अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। आम जनता और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग के बिना देवघर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का यह संकल्प पूरा होना असंभव था। आगे उपायुक्त ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ श्रमदान करने वाली विभिन्न संस्थाओं के साथ पंडा धर्मरक्षिणी सभा, चैबर ऑफ कॉमर्स, देवघर/संथाल परगना प्रमंडल, रेड क्रॉस सोसाईटी, जिला खेल प्राधिकरण, ईनर व्हील क्लब, रोटरी क्लब, लोक प्रेरणा समाधान, लायन्स क्लब एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं का विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

सामूहिक श्रमदान से मिली प्रेरणा

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों, व्यापारियों, धार्मिक प्रतिनिधियों और युवाओं का एक साथ आकर झाड़ू उठाना और श्रमदान करना पूरे एक प्रेरणादायक मिसाल है। जिला प्रशासन भविष्य में भी देवघर को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाए रखने के लिए इस तरह के सामूहिक अभियानों को जारी रखेगा। आगे उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने वर्चुअल मीटिंग में गृह सचिव को सुचारू रूप से जारी चारधाम यात्रा की जानकारी दी।

rktvnews

सरकार ने 15 सितंबर, 2025 से 30 दिनों के लिए घरेलू उपकरणों (एसी और एलईडी लाइट) के लिए पीएलआई योजना हेतु आवेदन विंडो फिर से खोल दी है।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की नारी अदालत चयन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

उज्जैन:सोमवती अमावस्या पर अवंतिकानाथ श्री महाकालेश्वर भगवान की राजसी ठाठ-बाट से निकली राजसी सवारी।

rktvnews

43वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024:राजस्थान मंडप में लाख से बनी चूड़ियों एवं अन्य वस्तुओं ने दर्शकों को अपनी ओर किया आकर्षित।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने मिसाल की कायम,6 वर्ष पहले किया निभाया अपना वादा,शहीद हेमराज की बेटी की शादी के रस्मों में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment