RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: धावा दल ने दो बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 मई।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत गठित धावा-दल के द्वारा देवघर के शहरी क्षेत्र के विभिन्न होटलों का जाँच क्रम में शहर के एक होटल से कुल 2 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। दोनों बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति देवघर को सुपुर्द कर दिया गया।
ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा एम. सी. मेहता बनाम् राज्य सरकार एवं अन्य के मामले संबंधी पीटीशन (सी) संख्या: 455/1996 में 10.12.1996 को दिए गए निर्णय के आलोक में जिला बाल एवं किशोर श्रमिक कोष में रू0 20,000.00 से 50000.00 तक रकम जमा कराया जा सकता है।
1. बाल श्रम यानि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य लेना सामाजिक कुरीति ही नहीं कानूनन अपराध है
2. किसी भी नियोजन में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नियोजन प्रतिबंधित है।
3. किसी भी खतरनाक नियोजन एवं प्रक्रिया में 18 वर्ष से कम आयु के अल्पवयस्कों का नियोजन प्रतिबंधित है।
4. यदि किसी घर, होटल, ढाबा, ईटभट्ठा, मोटर गैरेज, क्रशर ईत्यादि में पाया जाता है तो इसकी सूचना टॉल फ्री नम्बर – 18003456526 एवं 1098 पर दी जा सकती है। साथ ही बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं उन्मुलन) अधिनियम, 1986 एवं संशोधित अधिनियम, 2016 की धारा-3 या धारा-3A के उल्लघंन के आधार पर धारा-14 के अनुसार नियोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा सकती है।

धावा-दल में श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, देवघर भूषण यादव, श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, सारवॉ राजेश यादव, एनजीओ चेतना विकास से पुनम कुमारी, चाईल्ड हेल्पलाईन सुपरवाईजर प्रवेज अंसारी एवं विश्वदीप मित्र शामिल थे।

Related posts

सिवान:जनवादी लेखक संघ सिवान के तत्वावधान में साहित्यकार पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को समर्पित संगोष्ठी एवम काव्य गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

पुणे:एमेज़ॉन इंडिया ने आर्मी वैलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाईज़ेशन के साथ एमओयू पर दस्तखत किए।

rktvnews

दरभंगा:मंत्री मो जमा ख़ान ने नवनिर्मित बहुउद्देशीय भवन का किया शुभारंभ।

rktvnews

जिलाधिकारी के द्वारा किया गया ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे कार्यों का निरीक्षण।

rktvnews

आसियान-भारत माल व्यापार समझौता संयुक्त समिति की चौथी बैठक।

rktvnews

शाहाबाद की धरती पर प्रधानमंत्री का आगमन, एम्स और ट्रॉमा सेंटर की आस।

rktvnews

Leave a Comment