RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अमीर हो या गरीब अगड़ा हो या पिछड़ा चाहे हो दलित मुसलमान सबका कार्य किया है और आगे भी करूंगा:भाई दिनेश

RKTV NEWS/जगदीशपुर(भोजपुर)18 सितंबर।राजद नेता पूर्व विधायक जगदीशपुर भाई दिनेश ने जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण के दौरान ग्रामीण लोगों से कहा कि मैं गरीब हो या अमीर, दलित हो या मुसलमान, अगड़ा हो या पिछड़ा सभी की समस्याओं को सुनने और समस्या का समाधान करने का प्रयास करते हूं।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास हमेशा रहा है कि जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास हो, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार हो, बिजली की समस्या दूर हो और नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
भाई दिनेश ने कहा कि जब 2025 में श्री तेजस्वी यादव जी की सरकार बनेगी और उन्हें जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि के रूप में आशीर्वाद मिलेगा, तो उनका सोच और संकल्प है नहरों का पक्कीकरण कराना और नहरों और नदियों के किनारे जो पंप लगे हैं उन्हें चालू कराना, ताकि किसानों को जरूरत के समय खेत तक पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि नहर से खेत तक जाने वाले सभी पाइप का निर्माण कराना भी उनकी प्राथमिकता होगी।
भाई दिनेश ने कहा कि आज बनकट आंगनबाड़ी केंद्र पर चापाकल खराब होने की सूचना सुबास यादव ने दिया, अवसान टोला पर चापाकल खराब होने की सूचना लाल बहादुर सिंह और जितेंद्र यादव ने दिया, देवटोला में नल जल योजना खराब होने की जानकारी श्याम बिहारी सिंह ने दिया l
मैने कार्यपालक अभियंता PHD विभाग को जल्द बनवाने के लिए बोला है।

Related posts

रेडक्रॉस ब्लड बैंक मे विश्वकर्मा पूजा आयोजित।

rktvnews

राजस्थान के राज्यपाल ने नवमी पर पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

rktvnews

रायपुर : केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता : नई राहें-नए कीर्तिमान’ स्मारिका का विमोचन किया।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ऋषिकेश में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2025’ के समापन समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

चतरा:बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment