RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

13 मई को होने वाले लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय भोजपुर द्वारा बैठक आयोजित ।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,28 मार्च।आगामी दिनांक 13 मई, 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आज दिनांक 28 मार्च को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी एवं सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ एक बैठक का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री ब्रजेश कुमार मालवीय के प्रकोष्ठ एवं अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री मिथिलेश कुमार ने अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में हो सके इसके लिए उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से उनका मंतव्य भी जाना। सुलहनीय वादों में निष्पादन हेतु सभी न्यायालय से सूची की मांग की जाएगी। जिसके पश्चात पारा विधिक स्वयंसेवक द्वारा उन वादों में नोटिस तैयार कर घर घर जाकर पक्षकारगण को नोटिस तामिला कराएंगे और राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराने तथा समझौता के आधार पर निष्पादन हेतु विधि सम्मत जानकारी इनके द्वारा दी जाएगी। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री अजय कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री राकेश कुमार पांडे, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम, श्री नागेश प्रताप सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी षष्ठम, श्री संदीप पटेल के साथ सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति के जन्म दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय जयपुर के कोटखावदा के देहलाला में बनेगी नवीन पुलिस चौकी – संचालन के लिए 7 पदों का होगा सृजन

rktvnews

राजस्थान:विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए आईआईआईटी दिल्ली के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

नारनौल:डीसी ने ली सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक!स्पीड ब्रेकरों पर मार्कर लगाने के निर्देश

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 में ज्यादा से ज्यादा निबंधन हेतु जागरूकता अभियान चलायें…….!

rktvnews

Leave a Comment