RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

प्रेमचंद की प्रासंगिकता सार्वकालिक:डा जंग बहादुर पाण्डेय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई।कथा सम्राट प्रेमचंद की 143 जयंती सहजानंद ब्रह्मर्षि कालेज के हिंदी विभाग के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डा जे बी पांण्डेय ने कहा कि प्रेमचंद की प्रासंगिकता सार्वकालिक है। उन्होंने कहा कि प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के एक ऐसे साहित्यकार का नाम है,जिनसे साक्षर व्यक्ति ही नहीं निरक्षर भी परिचित है।प्रेमचंद झोपड़ी के राजा थे,इसीलिए उनके साहित्य की पहुंच झोपड़ी से लेकर राजमहल तक थी।प्रेमचंद जानकारी के नहीं समझदारी के साहित्यकार हैं।
प्रो बलिराज ठाकुर ने बताया की लमही की गलियों में गुल्ली डंडा खेलने वाला और अपनी सौतेली मां से प्रताडऩा और उपेक्षा प्राप्त करने वाला एक साधारण बालक एक दिन अपनी लेखनी के कारण हिंदी साहित्य में कथा सम्राट प्रेमचन्द के नाम से विश्व विख्यात हो जाएगा।*
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रविंद्र राय ने कहा कि प्रेमचंद की दृष्टि में सब सामान थे।एक वाक्य में वे दीन-दुखियों के पक्षधर,कृषकों के मित्र, अन्याय के विरोधी, शोषण के शत्रु, आदर्श एवम् मर्यादा के प्रतिष्ठापक तथा साहित्य के देवता थे।प्रो विश्वनाथ चौधरी ने प्रेमचन्द को कालजयी साहित्यकार बताया।हिंदी विभागाध्यक्ष डा दिवाकर पांण्डेय ने कहा कि प्रेमचंद लगभग 3 वर्षों तक बम्बई रहे,हिंदी फिल्मों के लिए पट कथाएं लिखी,लेकिन बम्बई से पुनः लखनऊ वापस लौट आए।जीवन के अंतिम दिनों तक निबंध, कहानी ,गोदान अंतिम पूर्ण उपन्यास और मंगलसूत्र अंतिम अपूर्ण उपन्यास रहा।
अध्यक्षता करते हुए एस बी कालेज आरा के पूर्व प्राचार्य डा राम बहादुर शर्मा ने कहा कि प्रेमचंद के साहित्य की सबसे बडी शक्ति है -जीवन के प्रति उनकी ईमानदारी और तटस्थता।अतिथियों का स्वागत कालेज की प्राचार्या डा पूनम कुमारी ने पौधा,पुष्प गुच्छ और शाल देकर किया। प्रशाखा पदाधिकारी डा मीरा देवी का विदाई समारोह भी आयोजित हुआ।उनके सम्मान में डा जे बी पांण्डेय द्वारा लिखित अभिनन्दन का पाठ प्राचार्या डा पूनम कुमारी ने किया।उनकी सेवाओं की प्रशंसा करनेवालो में डा कनक लता,डा स्नेहा सिंह ,डा नमिता कुमारी एवं डा साधना रावत प्रमुख हैं।कार्यक्रम का संचालन डा सुदीप्ता शर्मा मंगलाचरण डा लोकनाथ तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन डा कौशल्या शर्मा ने किया। राष्ट्र गान से संगोष्ठी समाप्त हुई।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की।

rktvnews

जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

बिहार जाति आधारित जनगणना 2022 हेतु प्रक्षिण समाहरणालय आरा में आयोजित।

rktvnews

मोतीहारी:दस्त नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तर पर हो रही मॉनिटरिंग।

rktvnews

31मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जयपुर:हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment