RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:परिवहन सुरक्षा एवं मोटरवाहन अधिनियम के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)12 मई।अनुमण्डल पदाधिकारी, सिमरिया माहेश्वरी प्रसाद की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय सभागार में सभी ट्रांसपोर्टरों एवं NTPC/CCL के परियोजना प्रमुख, महाप्रबंधक तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं मोटरवाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में विभागीय परिपत्र के आलोक में मोटरवाहन अधिनियम, 1988 एवं मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम, 1961 के तहत निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि जिन परिवहन वाहनों का प्रतिदिन लगातार परिचालन 06 घंटे से अधिक हो, उनमें दो वाहन चालकों की व्यवस्था अनिवार्य होगी। वहीं 500 किलोमीटर से अधिक लंबी दूरी की यात्रा में प्रतिदिन अधिकतम 10 घंटे तथा प्रति सप्ताह 54 घंटे तक परिचालन की अनुमति होगी।
वाहन चालकों को ड्यूटी समाप्ति के उपरांत अगली ड्यूटी प्रारंभ करने से पूर्व लगातार 09 घंटे का विश्राम सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी ट्रांसपोर्टरों को सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन परिचालन कराने एवं वाहन चालकों द्वारा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया।
बैठक में वाहन चालकों को अपने साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने तथा सभी ट्रांसपोर्टरों को वाहन परिचालन, चालक व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन से संबंधित प्रमाण-पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही सभी PSUs के प्रमुखों से वाहन चालकों के उन्मुखीकरण हेतु कार्यशाला आयोजित करने का अनुरोध किया गया। बैठक के दौरान CCL आम्रपाली प्रबंधन को पूर्व में उपायुक्त, चतरा द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में विभिन्न ट्रांसपोर्टर, NTPC/CCL के अधिकारी एवं संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बोहाग बिहू पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

वैशाली:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में वैशाली के दो युवाओं की बड़ी उपलब्धि, डीएम वर्षा सिंह ने समाहरणालय में दी बधाई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बस्तर की वैभव-गौरवशाली संस्कृति को वैश्विक पटल पर पहुँचाने की पहल – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

rktvnews

उज्जैन:सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए प्राप्त 26 आवेदनों का कलेक्टर ने किया अनुमोदन।

rktvnews

भोजपुर:लाचार और कमजोर लोगों को बीच रेडक्रॉस सोसायटी ने बांटा कंबल।

rktvnews

Leave a Comment