RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा-माले नगर कमेटी की बैठक मीराचक आरा में सम्पन्न! 7अगस्त को नगर निगम में भ्रष्टाचार व जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर नगर निगम के समक्ष होगा धरना-प्रदर्शन-माले

आरा/ भोजपुर (अमरेश सिंह)09 जुलाई।लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाकपा-माले नगर कमेटी की बैठक मीराचक आरा आयोजित की गई!
बैठक में आरा में बुथ आधारित पार्टी सदस्यता ग्रहण कराने,पार्टी सदस्यता नवीकरण कर ब्रांचों का पुनर्गठन करने,लोकयुद्ध पत्रिका का सदस्यता भर्ती करने,28 जुलाई को शहीद कामरेड चारु मजूमदार की शहादत दिवस बनाने व वोटरलिस्ट में नाम चढ़ाने व आरा नगर निगम में भ्रष्टाचार व जनता ज्वलंत मुद्दों को लेकर आरा शहर में अभियान चलाने का निर्णय लिया!बैठक की अध्यक्षता माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!
बैठक के दौरान भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने बताया कि विगत दिनों हुए आरा नगर निगम चुनाव में आरा शहरवासियों ने भाजपा नेताओं को मेयर पद के लिए इंदू देवी एवं उपमेयर पद के लिए पूनम देवी को जिताया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद मात्र छः माह में ही मेयर एवं उपमेयर शहर का विकास करने के बजाए नगरनिगम के पैसों का लूटने के लिए अपनी गिद्ध दृष्टि लगाए इन दोनों लोगों के द्वारा अपनी असली मंशा जाहिर कर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद यह साबित हो रहा है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है आरा नगर निगम में कौन कितना लूट रहा है इसका एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के जरिए साबित हो रहा है और इन दोनों लोगों के द्वारा लूटने की एक दूसरे से प्रतियोगिता चल रही हैं और मेयर एवं उपमेयर के पति प्रतिनिधि बनकर वे लोग ही प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं।आरा शहर के मुख्य नालों की सफाई नहीं होने के चलते विभिन्न मोहल्लों में नाली का पानी घुस रहा है।आरा शहर में नल-जल योजना में भारी लूट मचा है।विभिन्न मोहल्लों में पानी का पाइप तो बिछा है लेकिन पानी नहीं मिल रहा है और कहीं-कहीं तो वो भी पाईप नहीं बिछा है और सारा पैसा निकाल लिया गया है।
आगे माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने बताया कि आरा शहर की जनता इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को मेयर एवं उपमेयर को जिताया था लेकिन यह दोनों जनप्रतिनिधि आरा नगर निगम को दोनों हाथों से लूटने का जरिया बना दिए है ऐसा पहली बार हो रहा है कि मेयर एवं उप मेयर के द्वारा कौन कितना लूट रहा है इसका पर्दाफाश ये लोग खुद ही कर रहे हैं और नगर आयुक्त इन दोनों लोगों को तितिर की तरह लड़ा रहे हैं और इन दोनों की लूट का तमाशाबीन बनकर ये भी उसमें बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं!उन्होंने आगे कहा कि आरा शहर की जनता का टैक्स एवं सरकार का पैसे का बंदरबांट नहीं होने दिया जाएगा।नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर व आरा शहर के ज्वलंत मुद्दों को माले अभियान चलाते हुए 7 अगस्त को नगर निगम के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेगा।बैठक में राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कमेटी सदस्य गोपाल प्रसाद,बालमुकुंद चौधरी,शोभा मंडल,अमित बंटी,दीनानाथ सिंह,राजेंद्र यादव,हरिनाथ राम,संतविलास राम,मो०राजन,बब्लू गुप्ता,धीरेंद्र आर्यन,रामाशंकर प्रसाद शामिल थे!

Related posts

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस पर राजस्थान में हुआ 750 से ज्यादा यूनिट रक्तदान।

rktvnews

बिहार:पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

चतरा:प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

सोशल मीडिया पर असत्यापित पोस्ट न करें साझा : भोजपुर एसपी

rktvnews

महिला कॉलेज, आरा के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर सेमिनार आयोजित।

rktvnews

रायपुर : युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

Leave a Comment