आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 दिसंबर।कोलकाता के आईटीसी सोनार बांग्ला होटल में आयोजित कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्लेटिनम जुबली कॉन्फ्रेंस से आरा के सुप्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर के एन सिंहा भाग लेकर लौट आए।
डॉक्टर के एन सिंहा ने बताया कि इस कांफ्रेंस में देश-विदेश के सैकड़ो कार्डियोलॉजिस्ट उपस्थित रहे और अपने अनुभव जांच इलाज के बेहतर गुर सिखाएं ।
कॉन्फ्रेंस में पूरे देश के हर राज्य से हजारों एवं विदेश से सैकड़ो कार्डियोलॉजिस्ट भाग लिए एवं अपने ज्ञान का आदान-प्रदान किए। पटना के भी हर चिकित्सा संस्थान एवं प्राइवेट कार्डियोलॉजिस्ट करीब पचासों भाग लिए। शाहाबाद प्रक्षेत्र एवं आरा के डॉ के एन सिन्हा थे। डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि वहां हृदय रोग से संबंधित सभी बीमारियों के जांच एवं इलाज के आधुनिक पद्धति के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रोल व महत्व पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ,मॉर्निंग वॉक,एक्सरसाइज,ध्यान व योगा तथा खान-पान परहेज जरूरी है। हृदय की बीमारी की खतरा से बचाना है तो ब्लड प्रेशर,डायबिटीज एवं चर्बी रोग पर भी कंट्रोल करना होगा। बाहरी खाना ,फास्ट फूड व जंक फूड से बचना है।

