RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी और कारोबारियों को मिली सहूलियत: सी डी शर्मा

सीडी शर्मा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 जून। जीएसटी के 6 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ,जहानाबाद लोकसभा के प्रभारी सी डी शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया और मोदी सरकार को बधाई दी है। इन्होंने कहा की जीएसटी लागू किया जाना देश के आर्थिक विकास में माइलस्टोन साबित हुआ है।भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिली है और निरंतर प्रगतिशील है।
शर्मा ने बताया कि देश के सबसे बड़े इनडायरेक्ट टैक्स रिफॉर्म्स के 6 साल पूरे होने के बाद अब हर महीने 1.5 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन सामान्य बात है। देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार और समृद्धि दर्शाता है भारत विश्व की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है ,और शीघ्र ही देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी ।जीएसटी की शुरुआती दौर में औसत मासिक राजस्व 85000- 95000 करोड रुपए हुआ करता था। अप्रैल 23 में संग्रह 1.8 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 6 साल में बेशुमार कामयाबी मिली है,कारोबार आसान हुआ है और उद्यमियों को सहूलियत मिली है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित सोच और भारतीय सभ्यता, संस्कृति को बढ़ाने वाला, विश्व गुरु बनने का सुखद संदेश है।

Related posts

मुजफ्फरपुर: टॉप टेन अपराधियों में शुमार 3 लाख रुपए का ईनामी राकेश कुमार उर्फ चुन्नू कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

व्यंग्य 🤪हिंदू पानी, मुसलमान पानी!

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने 1.60 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर विभिन्न राज्यों के 3000 से अधिक किसानों के साथ आभासी रूप से बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर:न्यायिक कर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज दूसरा दिन।

rktvnews

बीआईएस द्वारा देशभर में छात्रों के लिए 6427 मानक क्लब स्थापित!’मानक कक्षा’ के लिए ₹1 लाख, प्रयोगशाला के लिए पचास हज़ार की वित्तीय सहायता।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्पों में अधिक से अधिक पात्र आमजन का हो रजिस्ट्रेशन – राजस्व मंत्री

rktvnews

Leave a Comment