RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना का सेल ट्रेनिंग शिप सुदर्शिनी लोकायन 26 के लिए रवाना।

दस महीने लंबे ट्रांसओशनिक अभियान – लोकायन 26 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि से हरी झंडी दिखाई गई।

आईएनएस सुदर्शिनी भारत की समुद्री विरासत को दर्शाते हुए एक ऐतिहासिक वैश्विक यात्रा पर निकला।

वसुधैव कुटुंबकम की भावना और महासागर के विजन के साथ महासागरों में सहयोग और विश्वास का सेतु।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 20 जनवरी।फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने 20 जनवरी, 2026 को कोच्चि के नौसैनिक बेस से आईएनएस सुदर्शिनी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एक लंबी दूरी की नौकायन यात्रा – लोकायन 26 की शुरुआत का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक यात्रा भारत के समुद्री प्रयासों का एक शक्तिशाली प्रतीक है, जो वैश्विक समुद्री गतिविधियों में देश की प्रमुखता और भारतीय नौसेना की पेशेवर प्रशिक्षण और समुद्री नौकायन अभियान में उत्कृष्टता के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाती करती है।

झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए आयोजित समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, नौसेना समुदाय के उत्साही सदस्य, स्कूली बच्चे, जहाज के चालक दल के परिवार के सदस्य और मीडियाकर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण ने लोकायन 26 पट्टिका का अनावरण किया। चालक दल के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने भारत के “एम्बेसडर” के रूप में जहाज की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा महासागरों और सीमाओं से परे है, जो दुनिया भर में “दोस्ती के सेतु” बनाती है। पारंपरिक विदाई समारोह में, तीन मस्तूलों वाले जहाज ने नौसेना बैंड की जोशीली धुन के साथ अपने पाल फहराए।

दस महीने की इस तैनाती के दौरान, आईएनएस सुदर्शिनी लगभग 22,000 नॉटिकल मील की यात्रा करेगा, और 13 देशों के 18 बंदरगाहों का दौरा करेगा। इस यात्रा की मुख्य बातों में से एक फ्रांस में एस्केल ए सेट में जहाज की भागीदारी है। मार्च-अप्रैल 2026 में यूरोप के प्रमुख समुद्री त्योहारों में से एक में अपनी शुरुआत करते हुए, आईएनएस सुदर्शिनी भूमध्य सागर में प्रसिद्ध बड़े जहाजों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। इसके अलावा, जुलाई 2026 में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, जहाज न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय परेड ऑफ सेल्स के दौरान एक भव्य अंतरराष्ट्रीय बेड़े यानी सेल 250 में शामिल होगा।

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित, आईएनएस सुदर्शिनी भारतीय नौसेना का 54-मीटर का नौकायन प्रशिक्षण जहाज है जो 20 पालों से सुसज्जित है। इसका पाल क्षेत्र 1,000 वर्ग मीटर से अधिक है। यह जहाज समुद्री प्रशिक्षुओं और अधिकारी कैडेटों को हवा तथा लहरों के मार्गदर्शन में नाविकता और नेविगेशन की कालातीत कला विकसित करने के लिए एक अद्वितीय मंच प्रदान करता है। जैसे-जैसे आईएनएस सुदर्शिनी प्राचीन व्यापार मार्गों और आधुनिक समुद्री रास्तों पर आगे बढ़ता है, वह वसुधैव कुटुंबकम की भावना को साथ लेकर चलता है, और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति) के विजन को आगे बढ़ाता है।

Related posts

बक्सर:डी के कॉलेज में धरीक्षना कुंवरी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली! रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा :मुख्यमंत्री के चतरा आगमन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा!मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ससमय तैयारी पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी!मतदान से पहले मॉकपोल कराया गया,सुबह 11 बजे तक 28.25 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

सिक्योरिटी सॉल्यूशंस ब्रांड्स स्टीलएज और चबसेफ्स ने आगरा में डिस्प्ले सेंटर का शुभारंभ किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रगति लेखन संघ ,खैरागढ़ व पाठक मंच के संयुक्त तत्वधान में रचना पाठों का किया गया आयोजन

rktvnews

स्वामी विवेकानंद अंडर 20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के 6 और 7 अप्रैल के ट्रायल में जिले से 6 खिलाड़ी होंगे शामिल:रविंद्र कुमार

rktvnews

Leave a Comment