RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: मुख्य सचिव के निर्देश पर उपायुक्त ने की बैठक, कोषागारों से अवैध निकासी पर गंभीर।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 अप्रैल।मुख्य सचिव, झारखंड के निर्देशानुसार उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अवगत कराया कि राज्य के विभिन्न जिला कोषागारों से अवैध निकासी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया है।
उपायुक्त ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया, जो जिले के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर वित्तीय लेन-देन एवं अभिलेखों की गहन जांच करेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आहरण एवं व्यय की प्रक्रिया कोषागार के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि डीडीओ की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर समाहर्ता, जिला कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की शीघ्र नियुक्ति का निर्देश।

rktvnews

धर्म के प्रति सम्मान के रूप में संविधान दिवस और संविधान हत्या दिवस मनाना आवश्यक है :उपराष्ट्रपति

rktvnews

सरकार है आपदा से प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी,की जाएगी हर संभव मदद-रेखा आर्या

rktvnews

उपेक्षित है वीर बांकुड़ा कुंवर सिंह का शिवपुर घाट स्मारक:शाहपुर(भोजपुर) से राकेश मंगल सिन्हा की विशेष रिपोर्ट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 मार्च 26

rktvnews

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री लेशी सिंह की अध्यक्षता में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment