RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : ट्रेन से कटी अनेकों भेङ! भेङ पालक दुखी।

सिकरिया हाल्ट के पास कटे भेङ का मुआयना करते विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बनकट गाँव के भेड़ पालकों के अनेकों भेङ के ट्रेन से कट जाने से भेङ पालकों मे दुख व्याप्त है। बनकट गाँव के कई भेड़ पालक रात मे अपनी भेङों को बगीचा में रखे हुए थे। रात में अचानक किसी कारणवश भेङों का समूह उठ कर सिकरिया हाल्ट से पूरब रेलवे लाइन की तरफ चला गया। इसी बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आ गई। तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन से अनेकों भेंङ कट गई। ट्रेन दनदनाते हुए तेज रफ्तार से गुजर गई। ट्रेन से कटने वाली भेङों की संख्या सैकड़ों में बताई जा रही है। कई भेंङों के घायल होने की भी बात बताई जा रही हैं। हालांकि मृत भेङों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ सिकरिया हॉल्ट के पूरब रेलवे लाइन पर जा कर घटनास्थल का मुआयना किया। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने पीङित भेङ पालकों से मिलकर उनको सांत्वना दी तथा घायल भेङों की चिकित्सा के लिए आर्थिक मदद की। पीड़ित भेङ पालकों मे भरत पाल, जगदीश भगत, उदय नारायण पाल, मारकण्डेय पाल, मनराखन पाल, जितेंद्र पाल, श्रीभगवान पाल शामिल हैं। विदित हो कि बनकट गाँव  शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत और कमरियाॅव पंचायत के अंतर्गत आता है। इस अवसर पर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी के साथ जितेंद्र चौबे, राजेंद्र मनियारा, राजेंद्र राम, दुर्गेश साह, जवाहर चौबे, कौशल किशोर चौबे, कमरियाॅव पंचायत के मुखिया सुरेंद्र यादव एवं सरपंच जयप्रकाश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Related posts

सपनों से दूर करती यह कैसी पढ़ाई…….

rktvnews

झारखंड:चुनाव के समय राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों में आतंक का राज स्थापित किया : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने सीखो कमाओ योजना की 10 हजार वीं हितग्राही को प्रदान किया अनुबंध पत्र।

rktvnews

भोजपुर:उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर प्रशिक्षण-सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) – 2023

rktvnews

दुमका:जिला स्तर पर दो दिवसीय भूकंप मॉक ड्रिल का सफल आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment