RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बिहार कैबिनेट मे जिले से संजय टाईगर एवं श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के मंत्री बनने पर एनडीए कार्यकताओ में खुशी की लहर।

भाजपा जिलाध्यक्ष सहित नेताओं एवं कार्यकताओ ने नए मंत्रियों को दी बधाई।
भोजपुर जिला से हजारो कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह मे पटना पहुंचे।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मई।बिहार सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार समारोह कार्यक्रम मे शामिल होने भोजपुर जिला से हजारो कार्यकर्ता विभिन्न वाहनो से गाँधी मैदान पहुंच कर मंत्रीमंडल विस्तार का साक्षी बने। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के रोड शो के दौरान कार्यकताओ ने अपने प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भोजपुर जिला से आरा विधायक संजय सिंह टाईगर एवं जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का मंत्री का शपथ लेते ही जिले के एनडीए कार्यकताओ मे खुशी का लहर दौड़ पड़ा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारियों ने संजय सिंह टाईगर,श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, केदार प्रसाद गुप्ता आदि नए मंत्रियों से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भोजपुर जिला से कैबिनेट में दो मंत्री बनने पर भोजपुर जिला सहित बिहार और तेजी से विकास करेगा।आज भोजपुर जिला के लिए गर्व की बात है।सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकसित बिहार का मार्ग प्रशस्त होगा।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,तरारी विधायक विशाल प्रशांत,अगिआंव विधायक महेश पासवान, शाहपुर विधायक राकेश ओझा,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,प्रहलाद राय,ज्योति प्रकाश कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी,सुनील श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह सहित नेताओं ने बधाई दिया।

Related posts

रामगढ़:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदकों से पैसे की मांग संबंधित शिकायत पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, तत्काल रूप से प्राथमिकी दर्ज कराने का दिया आदेश।

rktvnews

निर्वाचन सम्बन्धी जानकारी के लिए 1950 पर संपर्क करें: डीएम, गया

rktvnews

दरभंगा:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बेनीपुर उपकार का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:लहरपा जनसंहार पीड़ितों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद,डुमरांव विधायक अजित कुशवाहा व पूर्व विधायक मनोज मंजिल।

rktvnews

वैशाली:जिले में गैस की उपलब्धता की स्थिति सामान्य, घबराने की आवश्यकता नहीं : जिलाधिकारी

rktvnews

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत।

rktvnews

Leave a Comment