RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एस बी कालेज आरा में 15सुत्री मांगों को ले कर्मचारी रहे कलमबंद हड़ताल पर।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मई।बिहार के विश्वविद्यालयों में लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मियों का असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है। इसी क्रम में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा सहित राज्यभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल की शुरुआत कर दी है। यह हड़ताल 15 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है, जिसमें वेतन विसंगतियों का समाधान, सेवा शर्तों में सुधार, लंबित पदोन्नति और स्थायीकरण जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं।हड़ताल का असर विश्वविद्यालय परिसर में साफ तौर पर देखा जा रहा है। विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमाण पत्र निर्गत करने, नामांकन से जुड़े कार्य, परीक्षा प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक सेवाएं पूरी तरह बाधित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार, सरकार और संबंधित विभागों से बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां जल्द से जल्द सामान्य हो सकें। प्रमुख उपस्थित लोगों में अध्यक्ष रमेश कुमार, सचिव सुमीर कुमार ,अनील कुमार कोषाध्यक्ष,परिक्षेत्र संयुक्त मंत्री राजकमल सिंह,वेंकटेश प्रभाकर, रोहित कुमार, प्रेमजीत कुमार, ओंकारनाथ राय, विकास कुमार, कृष्ण प्रसाद, रूपाली राय, रिमझिम पांडे, राजू रावत, धरने पर मौजूद रहे।

Related posts

उज्जैन में श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री!श्री राम हम सबके आराध्य – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज एनसीसी इकाई की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवीन पुलिस केन्द्र, पटना परिसर में केन्द्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय एवं 700 क्षमता के पुरूष सिपाही बैरक का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखी पुस्तक ‘अपनापन’

rktvnews

शिवानन्द तिवारी की पुस्तक सड़क से संसद तक का लोकार्पण करेंगें राजद सुप्रीमो लालू यादव।

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment