RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 02 मार्च।भोजपुर पुलिस ने जिले में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयास में एक बड़ी सफलता हासिल की है।
जिले के कई थानों में आर्म्स एक्ट,लूट,चोरी के दर्ज मामलों के अभियुक्त टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल 25000 रुपए के ईनामी चांदी थाने के सलेमपुर के अपराधी सनोज कुमार उर्फ सुइयां को 29 फरवरी की संध्या में गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईनामी की तलाश इसके खिलाफ दर्ज कई मामलों में की जा रही थी। जिसके जिसके अंतर्गत वर्ष 2022 में चांदी थाने में 28 अक्टूबर के लूट के दर्ज मामले कांड संख्या 274/22 में उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा सूचना और तकनीकी अनुसंधान के तहत निरंतर छापेमारी की जा रही थी।इसी क्रम में उक्त अपराधी को चांदी चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया की उक्त अपराधी ने चांदी थाने में दर्ज लूट के मामले में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।
