RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

युद्ध स्तर पर क्षेत्रवार स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने का कार्य शुरू।

आरा/भोजपुर 02 अगस्त।आरा शहर के अलग अलग क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर प्री पेड मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है इस क्रम में आज क्लब रोड, आरा में सहायक विद्युत् अभियंता, आरा शहरी संख्या-२ और कनीय विद्युत् अभियंता, आरा उत्तरी एवं आरा पश्चिमी के नेतृत्व में लगभग 50 उपभोक्ताओं का मीटर चेंज कर प्री पेड मीटर लगवाया गया। इस सन्दर्भ में अमरेंद्र कुमार, विद्युत् कार्यपालक अभियंता, आरा द्वारा बताया गया की 26 जुलाई को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक द्वारा भोजपुर जिला का निरिक्षण किया गया था। इस दौरान उन्होंने प्रमंडल स्तरीय बैठक में अविलंब आरा शहर को स्मार्ट प्री पेड मीटर युक्त शहर घोषित करने हेतु निदेशित किया गया है प्राप्त निर्देशानुसार उक्त कार्य को अविलंब पूर्ण करने हेतु अवर प्रमंडल वार कमिटी का गठन किया गया है/ जिसमे सहायक विद्युत् अभियंता एवं कन्या विद्युत् अभियंता सम्मिलित है/ यह कमिटी शहर के दो हिस्सों में क्षेत्रवार लाइन से सभी उपभोक्ताओं के पुराने वाले मीटर को हटाकर प्री पेड मीटर लगवाएंगे/ कल आरा शहर के विष्णु नगर, बैंक कॉलोनी एवं बजाज शो रूम से कतीरा तक के सभी उपभोक्ताओं का पुराना वाला मीटर को हटाकर प्री पेड मीटर लगवाया जाएगा इसमें सरकारी/ गैरसरकारी/ सभी तरह के संस्थाओ के भी पुराना वाला मीटर को हटाकर प्री पेड मीटर लगवाया जा रहा है/ उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील है की आरा शहरी क्षेत्र को स्मार्ट प्री पेड मीटर युक्त शहर घोषित करने में सहयोग करें/ हां अगर किसी उपभोक्ता द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाता है तो वैसे उपभोक्ताओं का विद्युत् सम्बन्ध काटने का कार्य किया जाएगा।

Related posts

भोपाल:केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण, उत्पादन प्रदर्शन, कोयला गुणवत्ता प्रबंधन की सराहना की।

rktvnews

भोजपुर:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मनाई गई दिवाली।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जिला पंचायत की सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:11 बागपत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के जनपद के 979 पोलिंग पार्टी रवाना स्थल व मतगणना स्थल का सामान्य प्रेक्षक ने लिया जायजा।

rktvnews

इंतज़ार हुआ खत्म, तूफान की हुई शुरुआत; ‘संभराला येति गट्टू’ के धमाकेदार ग्लिम्प्स में साई दुर्गा तेज का उग्र अवतार हुआ उजागर।

rktvnews

Leave a Comment