RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर नरगदा मठ में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी पंचायत के नरगदा गाँव स्थित नरगदा मठ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है जो 12 सितंबर तक चलेगा। कथावाचक अयोध्या के अनंतश्री विभूषित जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर जी महाराज और हरिद्वार के जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी विष्णु विक्रम जी महाराज द्वारा किए जा रहे कथा वाचन को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। श्रीकृष्णा और राधा रानी जी के विवाह प्रसंग की कथा लोगों ने मंत्र मुग्ध होकर सुना। स्वामी रंगनाथ आचार्य जी महाराज ने एकादशी व्रत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एकादशी व्रत करने वालों के संकट को भगवान दूर कर देते हैं। स्वामी जितेंद्र लाल जी महाराज ने भगवान राम के वनवास गमन की कथा सुनाने के क्रम मे कहा कि भगवान राम का नाम लेने से लोगों का दुख दूर हो जाता है। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके द्वारा स्थापित मर्यादा आदर्श के रूप में माना जाता है। इस अवसर पर सुदर्शन यादव ने अपने भजन से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भास्कर मिश्रा, बंटी मिश्रा, बिट्टू मिश्रा, श्रीराम मिश्रा, बड़े मिश्रा, रितेश मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, पुरुषोत्तम मिश्रा, सिपाही जी, त्रियोगी उपाध्याय, बरमेश्वर यादव, शुभम ठाकुर, नितेश मिश्रा, विकास मिश्रा, अंशु मिश्रा आदि शामिल हैं।

Related posts

सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे साहसी सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान को सलाम करने के बारे में है: प्रधानमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

रामगढ़:सभी अंचल अधिकारी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को करें जनता दरबार का आयोजन: अपर समाहर्ता

rktvnews

घोर कलयुग की दस्तक : नैतिक पतन के चलते खतरे में इंसानी रिश्ते।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हुए सैकड़ो न्यायिक कर्मचारी।

rktvnews

नोटबंदी से वोटबंदी तक !

rktvnews

Leave a Comment