RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, निरीक्षण प्रतिवेदनों के आधार पर की जा रही सतत समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 मई।जिले में आमजनों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल दिनांक 04 मई 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक के क्रम में प्रारंभ की गई है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
इसी क्रम में पत्थलगड्डा प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदन समर्पित किया गया है। प्रतिवेदन के अनुसार केंद्र में सोलर सिस्टम की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता एवं परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई है। साथ ही उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
निरीक्षण के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ बिंदुओं पर सुधारात्मक पहल की आवश्यकता चिन्हित की गई है।
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित करें तथा आवश्यक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करें।

Related posts

सिवान:राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य निरुपम चकमा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न।

rktvnews

तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचार मुक्त हेतु बैठक।

rktvnews

विद्यार्थी मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर राष्ट्रीय कार्यबल ने हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करने के लिए वेबसाइट लॉन्च की।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:लोकसभा आम चुनाव, 2024,नामांकन के पहले दिन 01 नामांकन दाखिल।

rktvnews

गढ़वा जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, घर-घर पहुंचकर किया जा रहा सर्वेक्षण कार्य।

rktvnews

Leave a Comment