RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

माता की पुण्यतिथि पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे डॉ टी पी सिंह!आवश्यक सामग्री विद्यालय को कराया उपलब्ध।

आरा/भोजपुर 18 सितंबर।आरा के प्रख्यात चिकित्सक डा टी पी सिंह अपनी माता की पुण्यतिथि पर श्री आदिनाथ नेत्रहीन विद्यालय आरा के नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई।
गौरतलब है की प्रत्येक वर्ष डाॅ टी पी सिंह अपनी माता की पुण्यतिथि पर उक्त विद्यालय के बच्चों के बीच आते हैं। विद्यालय के बच्चों की आवश्यकता के अनुसार सामग्री बच्चों के बीच वितरित करते हैं।इस बार विद्यालय के लिए उन्होंने कम्प्यूटर टेबल प्रदान किया साथ ही बच्चों के बीच खाद्य सामग्री को वितरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी एवं पूर्व प्राचार्य जय प्रकाश पाठक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Related posts

सरकार ने हरित हाइड्रोजन यौगिकों के व्यापार में तेजी लाने के उद्देश्य से भारत के लिए हरित अमोनिया और हरित मीथेनॉल मानकों की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर: जिला जज ने लोक अदालत की जागरूकता को ले वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

राजस्थान के राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से की मुलाकात।

rktvnews

फिक्र नॉट! सब ठीक है…कहने वाले की स्मृति में नम हुई आंखे।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मना डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस।

rktvnews

राजस्थान: मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सपरिवार किया मतदान।

rktvnews

Leave a Comment