RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:कृषि एवं संबद्ध विभागों की समन्वय बैठक संपन्न।

उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय में हुई समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में कृषि समेत अन्य से संबंधित विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से कृषि, बैंकिंग सेक्टर (एल.डी.एम.), भूमि संरक्षण, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, सांख्यिकी, गव्य विकास, पशुपालन तथा कृषि टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (ATMA) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने हेतु समन्वित प्रयास करने तथा योजनाओं का भौतिक व वित्तीय प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई

खरीफ मौसम में बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, किसानों को ऋण उपलब्धता की प्रगति, जलछाजन एवं भूमि संरक्षण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण एवं जागरूकता, PM-KISAN, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), FPO से जुड़ी पहल, मत्स्य पालन और पशुपालन योजनाओं की विस्तार रणनीति। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन पारदर्शी एवं समयबद्ध हो। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि लाभुकों को योजना की पूर्ण जानकारी मिले।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, एलडीएम, जिला मत्स्य पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, उद्यान एवं भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली।

rktvnews

बिहिया में रुकेगी पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस: केंद्रीय मंत्री आरके सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तुएनसांग, नगालैंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये गये कार्य की सराहना की।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने किया जौलजीबी मेले का शुभारम्भ।

rktvnews

नगर निगम ने लगाया 8 लाख रूपए का जुर्माना! मामला महावीर टोला का।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment