RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भाषण प्रतियोगिता संपन्न,01 मई को होगा पुरस्कार वितरण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अप्रैल।स्थानीय मैना सुंदर धर्मशाला में “सर्वे भवन्तु सुखिन में जन की भूमिका” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन से ऊपर प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा अपने अपने ढंग से अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जया जैन और संचालन भोजपुरी विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर पांडे तथा धन्यवाद ज्ञापित अनुराग जैन ने किया।आगत अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत समन्वयक आदित्य विजय जैन द्वारा किया गया।
मालूम हो कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट आरा द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम दो दिवसीय के रूप में आयोजित है।भाषण प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता को सम्मान स्वरूप 21 और 11 हजार की राशि कल बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को वितरित किया जाएगा। जिसमें सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र मेडल आदि भी आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी और आरा विधायक संजय सिंह टाइगर के द्वारा दिया जाएगा।
कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह,डॉ रविंद्र शाहबादी,बिनोद सिंह,साहित्यकार रेणु मिश्रा,जनहित परिवार की अध्यक्ष ममता मिश्रा,शिक्षक मुन्ना राय,चिकित्सक नन्द किशोर राम, योग गुरु स्वामी विक्रमादित्य समेत नगर के कई गणमान्य लोग शामिल थे।निर्णायक मंडल में डॉ( प्रो)नन्द जी दुबे,डॉ जीत शर्मा और मुंबई से आए अनुराग जैन शामिल थे।

Related posts

अमित शाह ने आज गुजरात के मेहसाणा में दूधसागर रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा संचालित श्री मोतीभाई आर. चौधरी सागर सैनिक स्कूल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में पैक्स चुनाव को लेकर सभी पंचायतों में बढ़ी सरगर्मी।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को ले उपविकास आयुक्त की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बकरीद को ले गीधा थाना में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:13 नवंबर 23

rktvnews

बिहार: राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आगाज।

rktvnews

Leave a Comment