RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: आरा के मोती टोला में त्रिदिवसीय ग्राम देवी व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा से प्रारम्भ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अप्रैल।शहर के मोती टोला रौजा वार्ड संख्या 28 में श्री ग्राम देवी तथा शिव परिवार के अचल प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ का भव्य आयोजन बुधवार से शुरू हो गया। यज्ञ की शुरुआत दिव्य जल यात्रा और भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष माथे पर कलश लेकर हाथी, घोड़ा और बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।कलश यात्रा मोती टोला से निकलकर बाईपास, सपना सिनेमा, शिवगंज, शीशमहल चौक होते हुए गागी नदी तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरने की प्रक्रिया संपन्न की गई। इसके बाद श्रद्धालु शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल लौटे। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “जय माता दी” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।यज्ञ समिति के अध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा जिसमें 29 को जल यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, जलाधिवास,30 को मंडप पूजन, अन्नाधिवास, घृताधिवास, स्नपन न्यास, नगर परिक्रमा, अग्नि मंथन, धराधिवास और 1 मई को मंडप पूजन, अचल प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, भंडारा एवं विदाई।यज्ञ के आचार्य उषाकांत तिवारी है।

Related posts

श्री जीयर स्वामी जी महाराज का मउडिहरा ज्ञान यज्ञ स्थल पर हुआ शुभागमन।

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने हेतु डीएम ने कलाकारों को सारण(छपरा)के लिए किया रवाना।

rktvnews

25 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

शानदार ऑफर्स के साथ शगुन कलेक्शन इस धनतेरस को बनाएगा खास।

rktvnews

हैदराबाद के निवेशकों के साथ जोड़ने आए हैं नई डोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:भूकम्प सुरक्षा सप्ताह के तहत क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment