RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:03 से 05 जून तक मतदाता जागरूकता हेतु चलाया जाएगा विशेष स्वीप अभियान।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)02 जून।03 जून को विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर साईकिल रैली से लेकर 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ” वोट फ़ॉर अर्थ, वोट फ़ॉर डेमोक्रेसी” थीम के साथ त्रिदिवसीय विशेष स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन
03 जून, 2025 को विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता साईकिल रैली का आयोजन किया जायेगा।दिव्यांगजनों के लिए भी ट्राई साईकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। महिलाओं की सहभागिता से महिला सशक्तिकरण साईकिल रैली आयोजित की जायेगी।जिला/प्रखंड एवं मतदान केंद्र स्तर पर साईकिल रैली का आयोजन होगा।
विभिन्न स्तरों पर मतदाता शपथ, रंगोली, रील मेकिंग आदि का भी आयोजन किया जायेगा।
04 जून 2025 को पार्क एवं सामुदायिक केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदाता संवाद रथ, स्वीप आइकॉन द्वारा सोशल मीडिया लाइव,मेंहदी/पोस्टर/रंगोली/रील प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मतदाता वृक्षारोपण अभियान, ग्रीन वोटर वॉक/ मतदाता जागरूकता मार्च, स्वच्छता अभियान एवं मतदाता शपथ तथा “एक वोट, एक पौधा अभियान” के तहत स्वैच्छिक रूप से नव मतदाता द्वारा पौधा रोपण किया जायेगा।
इन कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर उपविकास आयुक्त सह अध्यक्ष जिला स्वीप कोर कमेटी की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आहुत की गई। सभी स्तर के पदाधिकारियों को संबंधित गतिविधियों का उद्देश्यपूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

बागपत जनपद में धूमधाम से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस!राज्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नॉर्थ टेक संगोष्ठी में कहा- आज के प्रौद्योगिकी-चालित युग में भविष्य हेतु तैयार रहने के लिए अनुसंधान और अप्रत्‍याशित घटक आवश्यक है।

rktvnews

आजमगढ़ में विश्व गौरैया दिवस पर बिटिया की विदाई पुस्तक का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment