RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोपाल:दतिया पुलिस की बड़ी सफलता20-20 हजार रूपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

सोनागिर जैन मंदिर से चोरी हुई 25 लाख रुपए की चांदी की मूर्ति एवं सामग्री जब्‍त।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)29 अप्रैल।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दतिया पुलिस ने जैन धर्म के प्रमुख आस्था केंद्र सोनागिर स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर में हुई हाई प्रोफाइल मूर्ति चोरी का खुलासा करते हुए लगभग 25 लाख रुपए मूल्य की भगवान की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन, चांदी के यंत्र एवं अन्य सामग्री जब्‍त कर 20-20 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 4-5 अप्रैल की रात्रि में दतिया जिले के सोनागिर पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति एवं अन्य कीमती सामग्री चोरी हो गई थी। यह मंदिर जैन समाज का प्रमुख तीर्थस्थल एवं आस्था का केंद्र है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा त्वरित पतारसी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग की गई तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचना की लगातार समीक्षा की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 20-20 हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई।

घटना का त्वरित खुलासा करने हेतु विशेष टीम गठित कर थाना स्तर, तकनीकी शाखा एवं साइबर सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों को सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी के माध्यम से पुलिस ने इस संवेदनशील प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपूर्ण संपत्ति जब्‍त की।
गिरफ्तार आरोपियों में एक अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर शामिल है, जो लगभग 100 से अधिक मूर्ति चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। इसके अतिरिक्त दो स्थानीय सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

पन्ना जिले तक नर्मदा मैया का जल लाने के प्रयास होंगे – मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

गढ़वा:जिले में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, दुबे मरहटिया पैक्स में केंद्र का उद्घाटन।

rktvnews

बड़हरा विधानसभा के बबुरा मंडल और शाहपुर विधानसभा के गाँवो मे शहीदो के घर की मिट्टी को अमृत कलश मे किया गया संग्रहित।

rktvnews

उत्तराखंड: पेरिस ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

rktvnews

जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक,बैंकिंग सेक्टर नहीं कर रहा अच्छा कार्य !सरकारी योजनाओं के लोन के लिए अनावश्यक चक्कर ना लगवाए बैंकर्स: जितेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment