RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उत्तराखंड: पेरिस ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)20 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है।

Related posts

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आमजन में उत्साह !जयपुर जिले में 6 हजार से ज्यादा स्मार्ट फोन का हुआ वितरण।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने 25 पुस्तकालयों का उद्घाटन किया।

rktvnews

खैरागढ़:कला साधना की तपस्थली इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कला की नयी क्रांति।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने हैदराबाद में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर : डेढ़ दशक बाद जगरगुंडा में लौटी रौनक।

rktvnews

भोजपुर : राजद नेता ने किया कंबल वितरण।

rktvnews

Leave a Comment