
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अप्रैल।भोजपुर जिले के आरा सदर अंचल अंतर्गत धनुपरा मौजा में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, जिला प्रशासन भोजपुर द्वारा उपलब्ध कराई गई 5 एकड़ गैरमजरुआ मालिक भूमि केंद्रीय विद्यालय संगठन (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) को लीज पर देने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस निर्णय से भोजपुर जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस पहल से न केवल शैक्षणिक ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद है।
