RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:सीनियर महिला टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता में भोजपुर टीम बनी विजेता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मई।स्थानीय आरवीस पब्लिक स्कूल, आरा भोजपुर के खेल मैदान पर आयोजित पांचवीं सीनियर महिला टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता 2025, पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस बात की जानकारी देते हुए अयोजन सचिव डॉ कुमार विजयेश ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच कैमूर और भोजपुर के बीच खेला गया जिसमें भोजपुर की महिलाओं ने कैमूर के महिला खिलाडियों को 2- 0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस आयोजन में कुल 16 जिलों की महिला टीमों ने भाग लिया। इस राज्य प्रतियोगिता में भोजपुर ने कैमूर, शेखपुरा, अरवल ,पश्चिम चंपारण, नवादा और फाइनल में भी अपराजेय रहते हुए कैमूर को करारी शिकस्त दी। विजेता टीमों को समाज सेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह एवं विद्यालय की निदेशक डॉ. कांति सिंह, तथा डॉ. उर्मिला सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।उन्होंने बताया कि भोजपुर का प्रतिनिधित्व कर रही महिला खिलाडियों में साक्षी सिंह, नेहा कुमारी, दिव्या रौशन, श्रुति कुमारी, ज्योति कुमारी, चंदा कुमारी, तनुश्री मल, प्रगति,जिकरा जमाल,आकर्षिता और राज नंदनी ने अपने अपने दम और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता का रोमांच इस कदर हावी रहा कि देखते देखते पूरा खेल मैदान दर्शकों से भर गया। स्थानीय लोगों द्वारा की गई तालियों की गड़गड़ाहट भोजपुर की महिला खिलाडियों का मनोबल बढ़ाने में सहायक हुआ जिसका नतीजा रहा कि पूरे प्रतियोगिता में भोजपुर की टीम अपराजेय रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मैच रैफरी नितिन राठौर एवं उपेंद्र यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन तकनीकी समिति के अध्यक्ष चन्दन पाण्डेय ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन का कार्य राज्य संघ की सचिव श्रीमती नीतू कुमारी ने किया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अमृता सिसोदिया, उप प्राचार्या,श्रीमती शिवानी रॉय,कुमार वैभव, वरुण सिंह भाजपा, मृत्युंजय सिंह सेवा भारती,डॉ शकील अहमद, अरुण कुमार बाला, आकाश प्रतीक, प्रियता प्रसाद, ताशु कुमार, अंजली सिंह, पूजा सिन्हा,विकाश मिश्रा, यश दुबे, मनीष कुमार, विनय कृष्ण , दीपक कश्यप,भोलू कुमार ,राजीव रंजन रंजन सिंह, एवं रवि कुमार सहित कई लोग मौजूद थें।

Related posts

भोजपुर:महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय इकाई के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ का किया गया गठन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूरस्थ अंचलों तक बेसिक लाइफ़ सपोर्ट की जागरूकता आवश्यक : राज्यपाल

rktvnews

राष्ट्रपति ने 2 न्यायधीशों को मुख्य न्यायधीश के रूप में किया नियुक्त।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में त्वरित पहल, अगले ही दिन उपायुक्त ने स्वयं सौंपा पेंशन स्वीकृति पत्र।

rktvnews

उदयपुर में 180 करोड़ रूपये लागत की नई सीवरेज लाइन का असम के राज्यपाल कटारिया और नगरीय विकास मंत्री धारीवाल ने किया शिलान्यास।

rktvnews

लाख चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को जिंदा रखना सिखाती है फिल्म ‘खो गए हम कहां’ : आदर्श गौरव

rktvnews

Leave a Comment