RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : फुटपाथी दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाने का सिलसिला जारी! शाहपुर मे चल रहा अभियान।

शाहपुर मे जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के अंतर्गत आरा-बक्सर मुख्य मार्ग तथा शाहपुर-बनाही रेलवे स्टेशन रोड मे प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आसपास अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी रहा। शाहपुर मे फुटपाथी दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने पर नगर प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। विदित हो कि कुछ माह पूर्व  विधायक राकेश रंजन ओझा ने विधान सभा मे इस मामले को उठाते हुए वेंडिंग जोन बनाकर फुटपाथी दुकानदारों को उसमें जगह देने की बात कही थी। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बातों को नजरअंदाज कर अतिक्रमण हटाने का काम जारी रखा गया। जिससे आम लोगों मे प्रशासन के इस रवैये के प्रति रोष एवं आक्रोश व्याप्त है।

शाहपुर नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी

अतिक्रमण हटाये जाने पर नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी का कहना है कि एक तरफ नगर प्रशासन द्वारा फुटपाथी दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सङक के किनारे लगे ठेला, गुमटी, सब्जी तथा फल दुकानदारों से सैरात का वसूली किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाम तो नगर पंचायत प्रशासन द्वारा ही करवाया जा रहा है।

शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह

पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया सभी जगह पर होनी चाहिए और एक समान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन दो-चार दिन यह काम करेगा और उसके बाद फिर स्थिति यथावत हो जायेगी। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे की जमीन को चिन्हित कर एरिया के अंदर दुकान लगवाना चाहिए। टैक्सी मैक्सी की वसूली पर मो नसीम शाह का कहना है कि इस वसूली का टेंडर शाहपुर-बनाही रेलवे स्टेशन रोड तथा शाहपुर-करनामेपुर रोड मे करने के लिए हुआ है। लेकिन नगर प्रशासन द्वारा आरा-बक्सर मुख्य मार्ग एन एच पर भी वसूली करवाया जा रहा है जो नियम-कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि उसका भी समय निर्धारित है लेकिन यह वसूली देर रात तक चलता है। जिसकी जांच होनी चाहिए। आरा-बक्सर मुख्य मार्ग एनएच पर शाहपुर मे बस स्टैंड के कारण भी जाम हो जाता है। लेकिन उसका कोपभाजन फुटपाथी  दुकानदारों, ठेला एवं सब्जी वालों को बनना पड़ रहा है।

Related posts

भोजपुर:25जून संविधान हत्या दिवस मनाना नकारात्मक सोच का परिचायक; प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मातृ दिवस पर अजमेर के कोटड़ी गांव में सुवा दाई मां को किया सम्मानित।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 14 करोड़ 33 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य दफादार चौकीदार महासंघ ने मनाई रामासामी पेरियार की जयन्ती।

rktvnews

वित्त मंत्री ने “नीति एनसीएईआर स्टेट्स इकोनॉमिक फोरम” पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

“चूल्हे से चाँद तक” : चूल्हे की आँच से चाँद की कविता तक की यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment