RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 136 वी जयंती जनपद के घंटाकरण मे पन्त स्मारक मे धूमधाम से मनाई गई।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 10 सितंबर। भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 136 वी जयंती जनपद के घंटाकरण मे पन्त स्मारक मे धूमधाम से मनाई गई।
मुख्य कार्यक्रम पन्त स्मारक मे आयोजित हुआ इस अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, व अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र रावत एवं संयोजक पन्त फाउंडेशन/पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेन्द्र सिंह लुठी द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए श्रदांजलि दी गई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी रीना जोशी ने पण्डित जी को याद करते हुए कहा कि पण्डित जी द्वारा शिक्षा, चिकित्सा के विकास हेतु अनेक कार्य किए गए जिसके चलते आज उनके नाम पर उत्तराखंड समेत देश मे भी शैक्षणिक एवम् चिकित्सा के संस्थान स्थापित है। उन्होंने कहा कि हमें पण्डित जी के सिद्धांतो को अपनाकर कार्य करने होंगे।
कार्यक्रम में संयोजक पन्त फाउंडेशन महेन्द्र सिंह लूंठी, व अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र रावत द्वारा पण्डित जी को याद करके हुए अपने विचार व्यक्त किए गए।
तत्पश्चात नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 136 वी जयंती के उपलक्ष्य मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, सांस्कृतिक, शिक्षा एवम् विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के लगभग 78 नागरिकों को उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार शुक्ला एवम् विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया, विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा रामलीला मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई जिसका समापन घंटकरण मे पन्त स्मारक पर हुआ एवं नगरपालिका सभागार में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के मध्य निबंध एवम् भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया ।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार शुक्ला, मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया समेत राज्य आंदोलनकारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पाण्डेय द्वारा किया गया।

Related posts

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 का भव्य उद्घाटन- प्रवासी राजस्थानियों का वैश्विक महाकुंभ बना जयपुर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओडिशा का दौरा किया और दुखद रेल दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

पटना:इंटरनेशनल ब्राइडल शो का ग्रैंड फिनाले संपन्न।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति से आर्मेनिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा जिले में मिशन आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ।

rktvnews

नालंदा:नव नालंदा महाविहार में सतर्कता सप्ताह का सफल समापन।

rktvnews

Leave a Comment