RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जन सुराज पार्टी की घोषणा से पहले PK का बड़ा वादा…!

हम सब लोग मिलकर ये संकल्प लेते हैं कि आप और आपके बच्चे, बिहार की अंतिम पीढ़ी हैं, जिसे शिक्षा, इलाज और रोजगार के लिए बिहार से बाहर मजबूरी में पलायन करना पड़ रहा है।

RKTVNEWS/पटना(बिहार)31 जुलाई।जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहाँ आपसे सिर्फ आपका आशीर्वाद मांगने आया हूँ, और आप सभी की दुआएँ और आशीर्वाद से, आपका बेटा और आपका भाई, इसी बिहार में एक ऐसी व्यवस्था बना कर देगा कि आप सभी अपने जीवनकाल में एक ऐसा बिहार भी देखेंगे जिसमें हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र के लोग भी रोजगार करने बिहार में आएंगे। उन्होंने कहा कि सभा में मौजूद सारे लोग प्रशांत किशोर, जन सुराज या पदयात्रा से नहीं जुड़े हैं, बल्कि जुड़े हैं ऐसे लोगों के समूह से जो वर्षों से बिहार में नया विकल्प बनाने के लिए तत्पर थे और विकल्प के अभाव में सब समझते हुए भी गलत लोगों का चुनाव कर रहे थे। आप सभी उस सोच से जुड़े हैं जिसकी चेतना अभी मरी नहीं है।
प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता को जागरूक करते हुए कहा कि बिहार के लोग मिल कर अपने और अपने बच्चों के लिए एक ऐसी व्यवस्था बनाएं जहां पूरा देश खड़ा हो कर कहे कि जिस बिहारियों को गाली देकर अपमानित किया, उस बिहार के लोगों ने एक ऐसी व्यवस्था बनाई है जो देश में किसी राज्य ने नहीं किया। इस सभा में जीतने लोग भी मौजूद हैं, एक बार सभी मिल कर यह संकल्प लें कि आप और आपके बच्चे, इस बिहार की अंतिम पीढ़ी हैं जो मजबूरी में रोजी-रोजगार, पढ़ाई या इलाज के लिए, बिहार से बाहर जाएंगे। आने वाली हमारी पीढ़ी को पढ़ाई, रोजगार या इलाज के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े, उसके लिए आपको संघर्ष करके ऐसी व्यवस्था लानी पड़ेगी।

Related posts

भोजपुर:जीविका दीदी रीता देवी को सम्मानित करने पहुंचे बड़हरा विधायक।

rktvnews

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने व्यापक “डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023” को स्वीकृति दी।

rktvnews

नैनीताल:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों की सुविधा हेतु दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओएमएफईडी पहलों के लिए काउ इंडक्शन, गिफ्टमिल्क और मार्केट सपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन/शुभारंभ किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment