
RKTV NEWS/ नई दिल्ली 27 अप्रैल।प्रो. गोबर्धन दास ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि प्रो. गोबर्धन दास जी का व्यक्तिगत जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके हर संघर्ष ने समाज की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है, जो जन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान में स्पष्ट रूप से झलकता है।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
“आज सुबह प्रो. गोबरधन दास जी से मुलाकात हुई। उनका व्यक्तिगत जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके हर संघर्ष ने समाज सेवा और समाज को कष्टों से मुक्त करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। यह जन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा विज्ञान में उनके योगदान में परिलक्षित होता है। उनका समृद्ध कार्य और विद्वत्ता हमारी नीति-निर्माण संरचना को समृद्ध करेगी।”
