RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न बिंदुओं पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)27 अप्रैल।जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में विद्यालय के खेल मैदान तक पहुंच पथ की समस्या पर विचार करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विद्युत बिल की अनियमितता के संबंध में उपायुक्त ने झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (JREDA) के माध्यम से सोलर पैनल स्थापना की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिससे दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विद्यालय परिसर में कटे हुए यूकेलिप्टस पेड़ों को हटाने के संबंध में उपायुक्त ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के पदाधिकारी को आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया।
बैठक में प्राचार्य मंटू कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, विशेष आमंत्रित सदस्य धर्मेंद्र पाठक, चंद्रशेखर प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी की चौसा पॉवर प्लांट निर्माण के संबंध में किसान के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि के साथ वार्ता।

rktvnews

उज्जैन:भूतड़ी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

नारनौल:18 को बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में मेगा सेवा शिविर का आयोजन।

rktvnews

12 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: महाराजा कॉलेज में “द इंपैक्ट ऑफ़ सोशल मीडिया ऑन मेंटल हेल्थ” पर सेमिनार आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment