
RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)24 अप्रैल।प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से आज गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया तथा जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।
आयुक्त ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बातें कही।
