RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता से चुनावी तैयारियों को लेकर की वीसी

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

प्रशासन मतदाता जागरूकता और चुनावों के बेहतर प्रबंधन पर कर रहा फोकस : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

RKTV NEWS/ नारनौल(महेन्द्रगढ़ )16 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। डीसी ने जिला महेंद्रगढ़ में चुनावों के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी दी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन सिटिजन फ्रेंडली अप्रोच से बेहतर मतदाता सेवाएं उपलब्ध करवाने को कृत-संकल्प है। प्रशासन मतदाता जागरूकता और चुनावों के बेहतर प्रबंधन पर फोकस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारियों व सहायक पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण की तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि नारनौल शहर के लोगों को कतार में लगे मतदाताओं की जानकारी देने के लिए क्यू मैनेजमेंट एप के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दे दिया गया है। मतदान के दिन बीएलओ को हर आधे घंटे में कतार में लगे लोगों की जानकारी भरनी है।
उन्होंने कहा कि लोगों को मतदान में हिस्सा लेने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। स्कूल-कालेजों में नए वोटरों को वोट करने के लिए शपथ दिलाई जा रही है। रविवार को जागरूकता के लिए मैराथन का भी आयोजन किया गया था।
इस मौके पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नारनौल डा जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, नगराधीश मंजीत सिंह, तहसीलदार निशा, तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह, डीआईओ हरीश शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

इंटरनेशनल एक्सीलेंस टीचिंग अवार्ड 2023से सम्मानित हुए डा अभय कुमार मिश्रा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: व्यवसायियों के बीच पहुंची रितु जायसवाल,सुदामा प्रसाद के पक्ष में एकजुट होने का किया आह्वाहन।

rktvnews

भोजपुर:श्री मंगल धाम मंदिर निर्माण हेतु भजन संध्या में संत प्रदीप जी महाराज ने की सहयोग की अपील।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि पर बोलें प्राचार्य – कुलपति के निर्देशन में कालेज प्रगतिपथ पर।

rktvnews

भोजपुर:प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी में भोजपुर के मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।

rktvnews

Leave a Comment