RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में वीर कुंवर सिंह जयंती आयोजित।

बक्सर/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल। गुरुवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में बक्सर जिले के एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. कृष्णकांत सिंह ने की।

इस अवसर पर प्राचार्य ने वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके कृतित्व और बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह का जीवन साहस, देशभक्ति और आत्मबल का प्रतीक है, जो आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया और महान सेनानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्राचार्य के नेतृत्व में इस प्रकार का आयोजन महाविद्यालय में पहली बार किया गया, जिससे शिक्षकों और कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा गया।

Related posts

एटीसीओ पदों पर बहाली में कोई बैकलॉग नहीं।

rktvnews

भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024’ में ‘पीएम विश्वकर्मा’ थीम पर एमएसएमई मंत्रालय का मंडप।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों से बातचीत की।

rktvnews

भोजुपर डाक प्रमण्डल द्वारा डाक सप्ताह के तहत निकाली गई “पोस्टाथान” वाक रैली।

rktvnews

भोजपुर:बूथ सशक्तिकरण और सांगठनिक कार्यक्रम को लेकर भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

अरावली इकोसिस्टेम के संरक्षण के लिए वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय द्वारा देशीय और क्षेत्रीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

rktvnews

Leave a Comment