RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रतिभा सम्मान सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, करियर काउंसलिंग के माध्यम से भविष्य उज्जवल बनाएं:मेयर इंदु देवी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11मई । शनिवार को होटल आरा ग्रांड में IIBS बेंगलुरु, डॉक्टर पीसी एवं DPS स्कूल द्वारा प्रतिभा सम्मान सह करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरा नगर निगम मेयर इंदु देवी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष स्मिता सिंह, डॉक्टर पीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर मालती गुप्ता, सचिव सत्य प्रकाश, निदेशक डॉ विकास कुमार, नेमीचंद की प्रधानाचार्या निभा रानी, जैन कन्या की प्रधानाचार्या डॉ राधा रानी, डीपीएस के अध्यक्ष सच्चिदानंद वर्मा, IIBS के प्रोफ़ेसर राकेश सिंह एवं दीप शोम, निदेशक अंकुर आनंद, साकेत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर इंदु देवी ने कहा कि आप सब छात्र ही देश के भविष्य हैं इसलिए आप सभी आज अपने करियर काउंसलिंग करा कर अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दृढ़ रहे। IIBS के प्रोफेसर ने छात्रों को विभिन्न कोर्सों के बारे में बताया और उनसे होने वाले फायदे के बारे में अवगत कराया तथा यह भी बताया कि आप किस क्षेत्र में जाएंगे तो आपके लिए वह बेहतर साबित होगा। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह ने कहा कि मैं भी बेंगलुरु से एमबीए की हूं। बेंगलुरु एक अच्छा प्लेटफॉर्म है बच्चों के लिए जहां बच्चे का भविष्य निश्चित रूप से संगठित होगा। डीपीएस के निदेशक अंकुर आनंद वर्मा ने बच्चों को करियर बनाने की प्रति जागरूक किया और कहा कि IIBS भारत की एक ऐसी संस्था है जिसमें बच्चों को पढ़ाई के बाद निश्चित रूप से प्लेसमेंट मिलती है। डॉ पक के निदेशक डॉ विकास कुमार ने कहा कि आईबीएस छात्रों को डुएल स्पेशलाइजेशन की भी सुविधा देती हैं, जिसमें कि एमबीए, बीबीए, बीसीए कोर्सेज के साथ यूपीएससी एवं एसएससी की भी तैयारी कराई जाती है।
कार्यक्रम में दसवीं एवं 12वीं पास लगभग 500 छात्र-छात्राओं के आगे के उज्जवल भविष्य के लिए करियर काउंसलिंग किया गया, साथ ही कुशल युवा कार्यक्रम में सफल हुए लगभग 150 छात्रों को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए लक्ष्मी, बुशरा, प्रिया, जानकी, खुशी, रुचि, निशु, सुमन, संध्या, निशा, भूमि, प्रियांशु, छोटी, आकांक्षा, संजीत, धर्मशिला, सन्ना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन डॉक्टर विकास कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सच्चिदानंद वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में KYP ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार, सचिव हेमराज कुमार, विक्रमा सिंह, संजीव कुमार, धर्मेन्द्र पांडेय, अभिजीत, संदीप, राहुल आदि की भी उपस्थिति रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव, अर्पिता, दुर्गावती, मृगांशी, अरिहंत, शांभवी, रोहित, गोविंद, अमन, रजत, अक्षय, संतोष, नीतीश, सुभाष, काजल, निशा, अमृता, अंजली इत्यादि का सहयोग रहा।

Related posts

राजस्थान:सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का नागरिक अभिनन्दन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 फरवरी 24

rktvnews

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर दीव में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जनसंपर्क पर निकले राजद प्रत्याशी रामबाबू सिंह।

rktvnews

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment