
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर।मंगलवार को एस बी कॉलेज आरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के तत्वावधान में 75वें संविधान दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन संविधान का सम्मान देश का अभिमान विषयक संगोष्ठी किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉक्टर पूनम कुमारी ने की।कार्यक्रम पदाधिकारी डा अभिनव आनंद ने कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व किया ।
प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी ने बताया की देश का संविधान लोकतंत्र के लिए मार्गदर्शिका है।इसी के मूल सिद्धांत पर सारे कार्य संचालित होते हैं। सबके अधिकार और कर्तव्य की पूरी व्याख्या की गई है।संविधान के उद्देश्य और समस्त जानकारियां को समझने और उनके अनुरूप कार्य करना नैतिकता है।संविधान प्रदत्त सभी जानकारीओं को आम जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य भी है।डॉ आनंद ने संविधान के बनने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला।विषय प्रवेश के अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति शास्त्र के प्रो डॉक्टर विनय कुमार ने संविधान संशोधन की प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन किया। डॉ मुकेश ने मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य के मध्य सह संबंध को बहुत ही तार्किक तौर पर स्पष्ट किया। इस मौके पर डॉ पंकज सुधांशु, डॉ सुजीत कुमार राज डॉक्टर मुन्ना कुमार ज्योति, डॉ उमेश कुमार राय रश्मि ,ज्योति, सत्या, लव आदित्य, उपस्थित रहे ।
