RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज के छात्र का इंडसइंड बैंक द्वारा स्कॉलरशिप हेतु चयन पर प्राचार्या ने दी बधाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मार्च।जगजीवन कॉलेज आरा के छात्र विष्णु शंकर ओझा को इंडसइंड बैंक द्वारा स्कॉलरशिप के लिए चयनित होने पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। कॉलेज की प्राचार्या प्रो आभा सिंह एवं मनोविज्ञान विभाग द्वारा उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर छात्र को शनिवार को सम्मानित किया गया। स्कॉलरशिप की प्रक्रिया में जेजे कालेज आरा के मनोविज्ञान विभाग के छात्र विष्णु शंकर ओझा ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और बहुआयामी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।भोजपुर जिले के ओझवलिया कला, अंधारी निवासी विष्णु को प्रतिष्ठित इंडसइंड बैंक ‘एजुकेट फॉर लाइफ’ स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। यह स्कॉलरशिप अत्यधिक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से प्रदान की जाती है।इसके अतिरिक्त,GATE 2025 परीक्षा में मनोविज्ञान विषय में 385 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जो उनकी बौद्धिक क्षमता और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने इंटर-कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान, RBI की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑडियंस पुरस्कार जीता और ICSI क्विज के राष्ट्रीय सेमीफाइनल तक पहुंचे।
इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षक प्रो. चंदन कुमार , विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, डॉ. रमेश्वर सिंह और अपने माता-पिता को देते हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्या डॉ. आभा सिंह, ने हार्दिक बधाई दी और उनके कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने अन्य छात्रों को भी विष्णु के उदाहरण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Related posts

बागपत में ‘सेवा से सीखें’ कार्यक्रम शुरू, 20 युवा हुए सीएचसी और जिला अस्पताल में तैनात।

rktvnews

दो दिवसीय ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 2024 आज नई दिल्ली में शुरू हुआ।

rktvnews

भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अगले महीने ले जाएगा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन: डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को दर्शाने वाले बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक अभिनंदन किया।

rktvnews

दरभंगा:13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के लिए 20 बेंचों का गठन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है पश्चिम चम्पारण जिला :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment