RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:मड़वन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हुई स्पेशल जांच, फ्री मिले महंगे इंजेक्शन।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगा हेल्थ कैंप, चार एम्बुलेंस से मरीजों को मिली पिकअप और ड्रॉप की सुविधा।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार)10 अप्रैल।मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत एक स्पेशल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के भ्रमण के दौरान डीपीएम रेहान अशरफ ने कहा कि इस कैंप में प्रखंड के अलग-अलग गांवों से आईं बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की हेल्थ चेकअप की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर में कमी लाना और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करना है। अस्पताल परिसर में सुबह से ही महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं की विभिन्न लैब टेस्ट करने के बाद उन्हें जरूरी मेडिसिन और हेल्थ टिप्स दिए।
कैंप के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर महीने की 9, 15 और 21 तारीख को यह स्पेशल अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य फोकस एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करना और हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समय रहते पहचान करना है। चेकअप के दौरान जिन महिलाओं में हीमोग्लोबिन की गंभीर कमी पाई गई, उन्हें आयरन सुक्रोज और फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज जैसे महंगे इंजेक्शन पूरी तरह फ्री लगाए गए। डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि मार्केट में एक फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज इंजेक्शन की कीमत लगभग 3,000 से 5,000 रुपये तक होती है, लेकिन यहाँ यह सुविधा गवर्नमेंट की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई गई।
ब्लॉक हेल्थ मैनेजर शकील अंसारी ने बताया कि महिलाओं को घर से अस्पताल लाने और जांच के बाद वापस घर पहुंचाने के लिए चार एम्बुलेंस लगातार सर्विस दे रही थीं। अस्पताल पहुँचने वाली महिलाओं का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसके बाद उनका ब्लड प्रेशर, वजन और हीमोग्लोबिन का लैब टेस्ट हुआ। रिपोर्ट आने के बाद सीनियर डॉक्टरों ने रिपोर्ट का एनालिसिस किया और जरूरत के हिसाब से मेडिसिन दी। इसके साथ ही महिलाओं की काउंसलिंग भी की गई ताकि वे अपनी डाइट और प्रेगनेंसी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति अवेयर हो सकें। कैंप में आईं महिलाओं ने हॉस्पिटल की इस सर्विस और एम्बुलेंस की सुविधा पर काफी खुशी जाहिर की।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “सूचना एवं जनसंपर्क विभाग” द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

rktvnews

अब आम जन से उठने लगी मध्य प्रदेश में तीसरे दल की मांग।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कार्टूनिस्ट त्रयंबकम शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

करथ ग्राम में हुआ भव्य महाआरती का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:सड़कों के निर्माण के संबंध में की गई बजट घोषणा को निर्धारित समय में पूर्ण करें सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment