RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: पूर्व राज्यसभा सांसद सह जदयू उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया अतिथि गृह का उद्घाटन।

RKTV NEWS/डुमराँव (बक्सर)25 नवंबर। आज पूर्व सांसद (राज्यसभा) सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड वशिष्ट नारायण सिंह द्वारा अपने सांसद विकास निधी से निर्मित अतिथिगृह का उद्‌घाटन किया गया। उद्‌घाटन सह सम्बोधन वकत्व्य में श्री सिंह ने कहा कि जिले के सात प्रखण्ड का अनुमण्डल डुमराँव में एक अतिथी गृह की नितांत आवश्यकता थी। डुमराँव के चहुमुखी विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहने के अपने संकल्प की सिध्धी में प्रमुख योगदान के लिए मुख्यमंत्री नितिश कुमार का साधुवाद व्यक्त किया और कहा की सीमित संसाधन के बाबजूद कुशल वितीय प्रबंधन के बदौलत मान‌नीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नितिश कुमार जी ने जो काम किया हैं वह राज्यहित में सराहनीय हैं | जिसका अनुपम उदाहरण अनुमण्डल मे कृषि महाविधालय, मेडिकल कॉलेज तथा भविष्योन्मुखी योजना डुमराँव में शीघ्र ही बायपास रोड़ के तौर पर फलीभूत होगा। इस अवसर पर जिले के जदयू के वरिष्ट नेता राम विहारी सिंह, वी० के० एस० यू० सीनेटर डॉ० विनोद कुमार सिंह, नजम जी, पंकज कुमार, बडहरा के भाई बरमेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, जयनेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार सिंह, नथुनी खरवार, वीरेन्द्र लाला, संजय राजनेता, आज़ाद सिंह राठौर, सहित संगठन से जुड़े प्रतिनिधि एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। जिनका धन्यवाद ज्ञापक अनुमण्डलाधिकारी राकेश कुमार ने किया।

Related posts

भोजपुर:तेजस्वी यादव की अगुआई में बनेगा नया बिहार:पूर्व विधायक विजयेन्द्र

rktvnews

भोजपुर:शास्त्रीय संगीत पद्धति से भगवती की स्तुति का अद्भुत दृश्य।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

जब्त बालू के ट्रकों को रखने हेतु जमीन की उपलब्धता संबंधित अंचल अधिकारी सुनिश्चित करें- जिला पदाधिकारी

rktvnews

राजस्थान:विकसित राजस्थान के लिए राजस्व संग्रहण बढ़ाएं :मुख्य सचिव

rktvnews

हिंदी लेखकों का अनूठा सम्मान: ‘जिला नज़र’ ने प्रकाशित किया विशेष कैलेंडर।

rktvnews

Leave a Comment