RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)08 अक्टूबर।लोकनायक स्व० जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, सांसद l संजय कुमार झा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन,बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन किया गया।

Related posts

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्यो के साथ हुई बैठक।

rktvnews

उज्जैन:खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) की शुरुआत हुई।

rktvnews

पुणे:सरकार भारत को विश्व की फूड बास्केट बनाने की दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ रही : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

संचार साथी ने अक्टूबर 2025 में 50,000 से अधिक फोन रिकवर करने में मदद की, देश भर में डिजिटल सुरक्षा को मजबूती मिली।

rktvnews

“हैप्पी होली” के मैसिज ने ली दिल से जुड़े रिश्ते की जगह…. नीरस होती होली।

rktvnews

भोजपुर:जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी राजीव रंजन राज का चुनावी कार्यालय उद्घाटित।

rktvnews

Leave a Comment