RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने खुद उठाया झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश।

सामूहिक जिम्मेदारी की सीख: डीएम ने खुद किया सफाई अभियान का नेतृत्व।

किसी भी दशा में गंदगी और अव्यवस्था की स्थिति स्वीकार्य नहीं।

स्वच्छता केवल एक विभाग का दायित्व नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है…

जिलाधिकारी ने सफाईकर्मियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश) 30 जुलाई। जनपद में स्वच्छता को जनांदोलन बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को गांव सिसाना में स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई अभियान में श्रमदान किया। इस असाधारण दृश्य ने ग्रामीणों को चौंका भी दिया और प्रेरित भी किया जब जिले की शीर्ष अधिकारी ने स्वयं सड़क पर उतरकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने गांव के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य करते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उनके इस भावपूर्ण कार्य को देखकर ग्रामीणों में भी जागरूकता और भागीदारी की भावना उत्पन्न हुई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए कि गांव में नियमित रूप से सफाई अभियान संचालित किया जाए। इस दौरान सिसाना में बस अड्डे के नजदीक ग्रामीणों द्वारा नाले में डाले जा रहे कूड़े की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में गंदगी और अव्यवस्था की स्थिति स्वीकार्य नहीं होगी। गंदगी से बीमारियां फैलती है जो आर्थिक एवं शारीरिक दोनों तरीके से प्रभावित करती है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जिला पंचायती राज अधिकारी अरुण अत्री को भी निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों का नियमित निरीक्षण कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिलना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सफाईकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि “स्वच्छता केवल एक विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” इस अभियान में मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायती राज अधिकारी अरुण अत्री, डिप्टी कलेक्टर अमरचंद वर्मा, ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक राहुल वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी गांव के विभिन्न हिस्सों में जाकर स्वच्छता कार्यों में भाग लिया और ग्रामीणों को प्रेरित किया।

Related posts

पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन में नवाचार और अर्टिकिफिशल इंटेलिजेंस को वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचान : डॉ तनवीर आलम

rktvnews

सिवान:सचिव, ऊर्जा विभाग- सह- प्रभारी सचिव सिवान जिला मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन शाखा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

अखिल भारतीय कला मंदिर भोपाल जिला इकाई द्वारा पर्यावरण विषयक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:राजकीय कन्या मध्य विद्यालय अनाईठ में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

सारण:बच्चे अपनी सफलता को अच्छे से सहेजें, अभिभावक बच्चों को अपना कैरियर चुनने में पूरी आजादी दें एवं जरूरी सहयोग करें : आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment