RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति की बैठक का आयोजन।

उपायुक्त ने की चौकीदार एवं होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा; पारदर्शिता के लिए RFID तकनीक के उपयोग का निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)09 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति संबंधी समिति की बैठक समाहरणालय में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने होमगार्ड और चौकीदारों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को लेकर अब तक की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने भर्ती से जुड़े आवेदन प्रक्रिया और भौतिक सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक सभी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जा सके। आगे उन्होंने शारारिक दक्षता, आरएफआईडी तकनीक के उपयोग का निर्देश दिया, ताकि तकनीक के उपयोग से अभ्यर्थियों की दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं का सटीक डेटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी। इसके अलावा उपायुक्त ने भर्ती से जुड़े विभिन्न चरणों के लिए अधिकारियों को सख्त समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया है। साथ ही आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के अलावा प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और भौतिक सत्यापन के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अतिरिक्त शारीरिक एवं लिखित परीक्षा को निष्पक्ष वातावरण में आयोजित कराने से जुड़े विभिन्न तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे समिति की बैठक में उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई है कि जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। विज्ञापन संख्या-01/2024 के माध्यम से चौकीदार की सीधी नियुक्ति के तहत बैकलॉग रिक्त पदों (पूर्व के शेष) पर नियुक्ति हेतु अधिसूचना जारी की गई है। नियुक्ति प्रक्रिया में उच्च न्यायालय द्वारा W.P(S) No. 1498 of 2025 में पारित आदेशों में दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा हैं।
बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी,, जिला सामान्य शाखा प्रभारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, होमेगॉर्ड कमांडेंट, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

किशोरियों में पोषण सुधार करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और आयुष मंत्रालय ने एक राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर छात्र शौर्य ने की भेंट,मुख्यमंत्री ने लगाया गले।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 फ़रवरी 25

rktvnews

प्रधानमंत्री 1 अक्टूबर को आरएसएस शताब्दी समारोह में भाग लेंगे।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ को मिला पहला राष्ट्रीय राजमार्ग टनल : सिर्फ 12 महीनों में निर्माण कार्य पूरा, विकास की राह में ऐतिहासिक उपलब्धि।

rktvnews

भोजपुर: रामलीला:दशरथ की अनुमति से राम लक्ष्मण को साथ ले गए विश्वामित्र।

rktvnews

Leave a Comment