RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की निगरानी में गैस वितरण व्यवस्था मजबूत, पारदर्शिता बढ़ी।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली) 08 अप्रैल।जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी में जिले की एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वैशाली जिले में कुल 8,06,738 घरेलू उपभोक्ता विभिन्न तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) से जुड़े हुए हैं तथा जिले में 67 गैस एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिससे व्यापक स्तर पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 तक कुल 63,201 रिफिल बुकिंग लंबित हैं, वहीं औसतन प्रतिदिन 14,582 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। जिला प्रशासन के सक्रिय हस्तक्षेप के कारण आपूर्ति व्यवस्था संतुलित बनी हुई है तथा बैकलॉग को तेजी से कम करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा सभी एजेंसियां निर्धारित समयसीमा के भीतर उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करें। इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जन शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। अब तक प्राप्त 742 शिकायतों में से 703 का त्वरित निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अब तक 2 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं तथा दिनांक 08 अप्रैल 2026 को 41 गैस एजेंसियों एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है।
इसके अतिरिक्त सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यालय के बाहर डिलीवरी तिथि, उपलब्ध स्टॉक एवं आगामी वितरण कार्यक्रम की अद्यतन जानकारी प्रदर्शित करें, ताकि उपभोक्ताओं को स्पष्ट एवं समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो सके।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि “जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु एवं पारदर्शी बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।”
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06224-260233 / 260234 पर संपर्क करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

नकली खाद-बीज की बिक्री के मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए कार्रवाई के आदेश।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में पंचायत विकास सूचकांक विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सजग रहें, एहतिहात बरतें, वर्षा प्रभावितों के भोजन-पानी, रहवास और दवा सबकी व्यवस्था करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्यार के अनोखे सफर पर चलने के लिए हो जाइए तैयार : वरुण धवन और जान्हवी कपूर आपकी स्क्रीन पर मचाएंगे ‘बवाल’!

rktvnews

डूरंड कप ‘ट्रॉफी टूर’ को सेवा प्रमुखों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट तरुण नायर (35964) फ्लाइंग (पायलट) को वायु सेना पदक (शौर्य) से सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment